Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मीन राशि वाले आज वाणी पर नियंत्रण रखें, धनु वालों को मिलेगा नई शुरुआत करने का मौका 

मंगलवार, 27 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम मास: 7 (सावान)

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास: माघ

पक्ष: शुक्ल

तिथि: नवमी तिथि रात्रि 7:06 बजे तक रहेगी, तदुपरांत दशमी तिथि का प्रारंभ होगा।

नक्षत्र: भरणी नक्षत्र दिन 11:09 बजे तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होगा।

योग: शुक्ल योग रात्रि 3:13 बजे तक रहेगा, तदुपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

करण: बालव करण दिन 8:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण होगा।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग दिन 11:09 बजे से प्रारंभ होंगे।

चंद्र राशि: चंद्रमा सायं 4:45 बजे तक मेष राशि में रहेगा, इसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेगा।

दिशा शूल: आज उत्तर दिशा में दिशा शूल है। इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

राहु काल: दिन 3:00 बजे से 4:30 बजे तक।

आज का शुभ चौघड़िया

चर – 9:59 से 11:19 तक

लाभ – 11:19 से 2:00 तक

अमृत – 11:19 से 2:00 तक

शुभ – 3:20 से 4:40 तक

इन समयों में शुभ कार्य प्रारंभ करना लाभकारी रहेगा।

व्रत / दिवस विशेष

गुप्त नवरात्र समाप्त, महानंदा नवमी, श्री हरि जयंती।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए

सायं 4:45 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी, इसके बाद वृष राशि होगी।

दिन 11:09 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों का नक्षत्र भरणी, उसके बाद कृत्तिका होगा।

आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद रहेगा।

प्रथम नामाक्षर लो, अ, इ, उ, ए से रखा जा सकता है।

आज का राशिफल 

आज का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से धन लाभ और उन्नति के योग बना रही है।

मेष (Aries):

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में कोई जरूरी काम है तो स्टाफ के साथ बैठकर उसकी प्लानिंग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। महिलाएं अगर ऑनलाइन बिजनेस कर रही हैं तो आज बढ़िया फायदा होगा। लेखक हैं तो तारीफ मिल सकती है और किसी नई कहानी की शुरुआत भी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छी कमाई होगी। परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे।उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी। हर मोर्चे पर पॉजिटिव रहने की जरूरत है। किसी परेशानी में दोस्तों से बात करेंगे तो हल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिसका लाभ आगे मिलेगा।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें, फायदा होगा। कभी-कभी अधिक सोच-विचार से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है, इसलिए समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। सरकारी कामों में नियमों का ध्यान रखें तो सब आसान रहेगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी से बचें। आपकी सादगी और साफ बोलने का तरीका लोगों को पसंद आएगा और जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी।

कर्क (Cancer):

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जो भी काम करेंगे, ईमानदारी से करेंगे और उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी फंक्शन में जाने का मौका मिल सकता है। किसी दोस्त के साथ घूमने का प्लान बनेगा और कुछ जरूरी बातें भी होंगी। पुराना अटका काम निपटेगा, जिससे राहत मिलेगी। नौकरी की उलझनें दूर होंगी।

सिंह (Leo):

आज दिन आपके हिसाब से चलेगा। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले माता-पिता या गुरु का आशीर्वाद लें। संतान का सहयोग मिलेगा, जिससे कारोबार आगे बढ़ेगा। ध्यान रखें कि विपरीत परिस्थिति में आपका अहं व गुस्सा माहौल को अस्त-व्यस्त कर सकता है।निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी और घर का माहौल खुशमिजाज रहेगा। महिलाएं अपने लिए सही दिशा तय करेंगी, जिससे आत्मनिर्भर बनने की राह खुलेगी।

कन्या (Virgo):

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश से पहले किसी समझदार से सलाह लें। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आएंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या सुलझाने में समय और पैसे से मदद भी करनी पड़ सकती है। मन रचनात्मक कामों में लगेगा और अधूरी पड़ी पेंटिंग पूरी कर सकते हैं। बच्चे अपने मन की बातें साझा करेंगे।

तुला (Libra):

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। किसी मामले में दूसरों से सलाह लेने से फायदा मिलेगा। धन निवेश करने के लिए समय उत्तम है, परंतु इससे संबंधित कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श जरूर करें। किसी परिजन से वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे दूर करने के लिए आपको ही अधिक प्रयास करने होंगे। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी रिश्तेदार से रिश्ते बेहतर होंगे और मेलजोल बढ़ेगा। दूसरों की जरूरतों को लेकर आप संवेदनशील रहेंगे। छात्र एक्स्ट्रा क्लास लेकर किसी विषय को बेहतर समझेंगे।

वृश्चिक (Scorpio):

आज दिन बढ़िया रहेगा। ज्यादातर काम सफल होंगे, बस धैर्य बनाए रखें। कारोबार में पैसे लगाने से पहले बड़ों की राय लें। दोपहर बाद कोई मुश्किल आ सकती है, परंतु आपकी मेहनत और प्रयास सफलता भी देंगे। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। पिता की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। महिलाएं ऑफिस और घर के कामों में संतुलन बनाए रखेंगी। कला या अभिनय से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं।

धनु (Sagittarius):

आज दिन अच्छा बीतेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, समय पर पूरा करेंगे। करियर से जुड़े नए मौके मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार-विमर्श करें, आपका काम बन सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन तरोताजा रहेगा। भागदौड़ ज्यादा हो सकती है, खूब पानी पिएं और सेहत का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn):

आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर के बड़ों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। किसी को भी उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। अगर रकम बड़ी है तो बिना किसी लिखित समझौते के लेन-देन करने से बचें।किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी बातें समझने की कोशिश करेगा, जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाने से अच्छा महसूस करेंगे और किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस भी खुश नजर आएंगे।किसी परेशानी का समाधान मिलने से राहत मिलेगी तथा भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए हिम्मत भी आएगी। अपनी भविष्य की योजनाओं को बहुत से लोगों के साथ साझा करने से बचें। कुछ बातें अपने तक ही सीमित रखें। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी संभव है। किसी खास व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से फायदा होगा और धन के नए रास्ते मिलेंगे। सरकारी काम अधिकारी की मदद से पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को सुकून देगी।

मीन (Pisces):

मीन राशि वाले आज खुद को ऐसी स्थिति में फंसा हुआ पा सकते हैं, जहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं है। कोई आपकी मुश्किलों में खुश हो सकता है। इस समय किसी की चिढ़ाने वाली बातों से खुद को प्रभावित न होने दें। धैर्य और संयम के साथ इस दौर को गुजरने दें। आपकी योग्यता और सफलता इस बात से मापी जाएगी कि आप इन परिस्थितियों से बिना आहत हुए या दूसरों को नुकसान पहुंचाए कैसे निपटते हैं। व्यापारिक लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज अगर आप प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी डील कर रहे हैं, तो भविष्य में उससे लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें और किसी बात पर जिद करने से बचें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button