धर्म
Trending

आज किसे मिलेगी सफलता और किसको रहना होगा सावधान

आज 16 अगस्त का राशिफल

कृष्ण जन्माष्टमी है आज

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11:49 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन सोमवार, 16 अगस्त को रात 09:34 बजे होगा। ऐसे में उदिया तिथि के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त 2025 को रखा जाएगा।

जन्माष्टमी 2025 पर पूजा का शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त को देर रात 12.04 बजे से रात 12.47 तक रहेगा। इस दौरान कान्हा की पूजा करने के लिए आपको करीब 43 मिनट का समय मिलेगा।

जन्माष्टमी पर खीरे के डंठल काटना भगवान के जन्म का प्रतीक माना जाता है. जिस प्रकार बच्चे को गर्भनाल काटकर जन्म दिया जाता है, उसी प्रकार खीरे का डंठल काटने को “नाल छेदन” कहा जाता है. शुभ मुहूर्त से पहले डंठल वाले ताजा खीरे को पूजन स्थल पर रख दें. फिर शुभ मुहूर्त में सिक्के से खीरे का डंठल काटें और शंख बजाकर बाल गोपाल के आगमन की खुशी मनाएं. भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाएं. इसके बाद विधिवत बांके बिहारी की पूजा करें.

16 अगस्त 2025: शनिवार का पंचांग और राशिफल

वार : शनिवार

तिथि: अष्टमी – रात 09:34 बजे तक, फिर नवमी

पक्ष: कृष्ण पक्ष, भाद्रपद मास

नक्षत्र: भरणी – सुबह 06:06 बजे तक, फिर कृत्तिका

योग: वृद्धि – सुबह 07:21 बजे तक, फिर ध्रुव

सूर्योदय : 05:51 बजे प्रातः

सूर्यास्त: 06:59 बजे सायं

चन्द्रमा की स्थिति: मेष राशि में

शक संवत: 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

राहुकाल : सुबह 09:08 से 10:47 बजे तक (शुभ कार्य से बचें।

🌟 आज का राशिफल 

मेष : आज बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, जिससे संतान पक्ष की चिंता भी दूर होगी और घर में खुशी का माहौल बनेगा। हालांकि दिखावे की प्रवृत्ति अनावश्यक खर्च करवा सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। व्यापार में बनाई गई योजनाएं लाभ देंगी, और कारखाना क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेना पड़ सकता है, वहीं प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग नीला, अंक 8

वृषभ: दिन खुशियों से भरा रहेगा और पुराने प्रयासों में गति के साथ सफलता मिलने की संभावना है। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप लाभकारी होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की गलत सलाह परेशानी दे सकती है। व्यापार में दबाव के बावजूद बड़ी डील संभव है और ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाएगा। घर-परिवार में आपका सहयोग माहौल को सुखद बनाए रखेगा। तनाव से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। भाग्यशाली रंग नीला, अंक 6

मिथुन: धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी से खुशी और पहचान मिलेगी, साथ ही मीडिया व मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी आपको नई दिशा देगी। लेकिन दूसरों के मामलों में उलझने से बचें, वरना अपना नुकसान कर बैठेंगे। नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति से सम्मान और तरक्की के योग हैं, व्यापार भी सही दिशा में चलता रहेगा। परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताकर दिन सुखद बनेगा। खान-पान में संयम रखें। भाग्यशाली रंग पीला, अंक 5

कर्क : विदेश से जुड़े कार्य पूरे होने के योग हैं और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी से बचें और करीबी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें। व्यापार में संपर्क सूत्र मजबूत करने का समय है, हालांकि लक्ष्य अधूरा रहने से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून मिलेगा। ध्यान व मेडिटेशन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होंगे। भाग्यशाली रंग हरा, अंक 5।

सिंह: प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन कुछ लोग रुकावट डाल सकते हैं। गुस्सा और जोश काबू में रखें, भाइयों से विवाद से बचें। कारोबार स्थिर रहेगा और कानूनी मामलों में अधिकारी मददगार साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, वहीं पुराने दोस्तों से मुलाकात सुखद यादें ताजा करेगी। पुरानी बीमारी की जांच कराना न भूलें। भाग्यशाली रंग लाल, अंक 2

कन्या: अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा और पुरानी समस्या का हल निकलने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और फिजूलखर्ची से बचें। व्यापार में मशीनरी व स्टाफ से जुड़ी चुनौतियां हल होंगी और सरकारी नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विवाह संबंध सुखद रहेंगे, हालांकि प्रेम संबंधों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। खान-पान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग आसमानी, अंक 9

तुला: दिन सुखद रहेगा, प्रभावशाली लोगों से संपर्क और प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें आज पर हावी न होने दें और अपने काम करने के तरीके व योजनाएं किसी से साझा न करें। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता जरूरी है, ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी की तबीयत का ध्यान रखें और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग केसरिया, अंक 6

वृश्चिक: सामाजिक गतिविधियों में मन लगेगा और प्रेरणादायक व्यक्तियों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें आप अपने व्यवहार से सुलझा लेंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के संकेत हैं, कमीशन आधारित काम में लाभ होगा। सरकारी नौकरी में सहकर्मियों से मतभेद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग तनाव दूर करेगा। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के मरीज सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग सफेद, अंक 7

धनु: घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और धार्मिक आयोजन भी संभव है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें और निजी काम पर ध्यान दें। व्यापार में रुकावटें होंगी लेकिन समय के साथ सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सहयोग और सम्मान रहेगा, पर विपरीत लिंग से संबंधों में मर्यादा रखें। गैस व पेट संबंधी दिक्कत से बचें। भाग्यशाली रंग लाल, अंक 7।

मकर: पैसों से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल है और किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने से स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा। दोस्तों से रिश्ते मधुर रखें और फालतू यात्राओं से बचें। व्यवसाय में ग्रह स्थिति अधिक अनुकूल नहीं, इसलिए निवेश को टालें। वाहन व शेयर बाजार से जुड़े कार्य में लाभ संभव है। अविवाहितों को शुभ समाचार मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। भाग्यशाली रंग लाल, अंक 9।

कुंभ: रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे और नई योजनाएं लागू करने का सही समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा और धार्मिक यात्रा संभव है। वाद-विवाद से बचें और गैरकानूनी कार्यों से दूरी रखें। कारोबार में नई उपलब्धियां मिलेंगी, ऑफिस की राजनीति से दूर रहना लाभदायक होगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग नीला, अंक 3।

मीन: घर में बदलाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी  और पुरानी समस्या रिश्तेदारों की मदद से सुलझ जाएगी। लंबी यात्रा के योग हैं। काम में सुस्ती रुकावट डाल सकती है, इसलिए सक्रिय रहें। व्यापार में कठिनाइयों को खास लोगों की मदद से दूर करेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंध परेशानी दे सकते हैं। अत्यधिक व्यस्तता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग पीला, अंक 5

Related Articles

Back to top button