
आज 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार का पंचांग और राशिफल
अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान करने और महादेव या भगवान विष्णु की पूजा करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज स्नान और दान की अमावस्या है। अमावस्या तिथि सायंकाल तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। अमावस्या शाम में कई पंचांग में 05:54 पी एम तो कुछ में 4.26 मिनट तक है। गोवर्धन पूजा उदया तिथि प्रतिपदा में होगी।
तिथि: अमावस्या (स्नान-दान अमावस्या)
वार: मंगलवार
नक्षत्र: चित्रा
योग: अमला योग
करण: नाग
सूर्योदय: प्रातः 06:27 बजे
सूर्यास्त: सायं 05:46 बजे
चंद्रोदय: प्रातः 07:04 बजे
चंद्रराशि: तुला
ऋतु: शरद ऋतु
अयन: दक्षिणायन
दिशाशूल: उत्तर दिशा
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 से 12:30 बजे तक
राहु काल : अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
विशेष जानकारी :
आज का दिन अमला योग से युक्त है। यह योग अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह योग तरक्की, मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति के अवसर लेकर आएगा। साथ ही आज महावीर निर्वाण दिवस और स्नान-दान अमावस्या का पुण्य काल भी है।
आज का राशिफल
आज का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को अमला योग का विशेष लाभ मिलेगा। धन वृद्धि, सामाजिक सम्मान और कार्यों में सफलता के योग प्रबल हैं।
♈ Aries (मेष)
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता और सम्मान बढ़ेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन किसी को धन उधार देने से बचें क्योंकि वापसी की संभावना कम है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, बस वाणी में कठोरता न लाएं।
♉ Taurus (वृषभ
दिन व्यस्त रहेगा। स्वास्थ्य विशेषकर पेट से जुड़ी तकलीफ़ को नज़रअंदाज़ न करें। एक साथ कई कामों से तनाव बढ़ सकता है। पड़ोसियों से संबंध मधुर रखें, माताजी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ले सकते हैं। प्रेम जीवन में हल्की गलतफहमी संभव है, धैर्य रखें।
♊ Gemini (मिथुन)
आज कार्यों को योजना के अनुसार पूरा करने की आवश्यकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ें। यदि प्रॉपर्टी में निवेश की सोच रहे हैं, तो बजट का ध्यान रखें — जल्दबाजी न करें।
♋ Cancer (कर्क)
खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी संभव है। बड़ों की सलाह लेकर निर्णय लें। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।अविवाहित जातकों के लिए आज शुभ समाचार आ सकता है।
♌ Leo (सिंह)
दिन सुखद रहेगा। धन से जुड़ा रुका कार्य पूरा होगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य में लाभ मिलेगा।परिवार में किसी सदस्य से अप्रिय सूचना मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर दिन व्यावसायिक सफलता का संकेत दे रहा है।
♍ Virgo (कन्या)
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेते समय विचारपूर्वक बोलें। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन धन की स्थिति मजबूत रहेगी।व्यापारिक योजनाओं में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
♎ Libra (तुला)
धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पुराना रोग उभर सकता है, इसलिए खानपान में परहेज़ रखें। भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा और प्रतिस्पर्धा की भावना मन में रहेगी।
♏ Scorpio (वृश्चिक)
खर्च बढ़ सकते हैं, दिखावे से बचें। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है, संवाद से सुलझाएं। संतान को सही मार्ग दिखाने में कठोरता रखनी पड़ सकती है। परिवार में छोटी-सी बात से बहस हो सकती है।
♐ Sagittarius (धनु)
दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा की संभावना बन रही है।माता-पिता की सेवा में समय देंगे और उनके आशीर्वाद से रुका कार्य पूरा होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
♑ Capricorn (मकर)
आज का दिन सुखमय रहेगा। चारों ओर खुशहाली और सहयोग का वातावरण रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें।वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।
♒ Aquarius (कुंभ)
विरोधियों से सतर्क रहें। किसी अजनबी से आर्थिक लेन-देन न करें। व्यवसाय में पार्टनरशिप की डील सोच-समझकर करें, कानूनी उलझन संभव है। धैर्य रखें, दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी।
♓ Pisces (मीन)
दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। घर में नए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद हो सकती है।पिताजी से सलाह लेकर कार्य करें, लाभ होगा। संतान की किसी मांग को पूरा करने में खुशी मिलेगी।पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।




