
27 सितंबर का दैनिक पंचांग और राशिफल
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। नवदुर्गा में स्कंदमाता पांचवा स्वरूप है। नवरात्रि की पांचवीं तिथि इन्हीं माता की पूजा के लिए समर्पित है। स्कंदमाता को यह नाम भगवान कार्तिकेय माता होने के कारण प्राप्त हुआ है। मां स्कंदमाता को पीला रंग प्रिय है इसलिए इन्हें पूजा में पीले रंग की चीजें अर्पित करें। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
सूर्योदय: 06:12 प्रात
सूर्यास्त: 06:12 सायं
चंद्रमा: वृश्चिक
तिथि: पंचमी – 12:03 सायं तक, षष्ठी
नक्षत्र: अनुराधा – 01:08 ए एम, सितम्बर 28 तक, ज्येष्ठा
पक्ष: शुक्ल पक्ष आश्विन
योग: प्रीति – 11:46 पी एम तक, आयुष्मान्
वार : शनिवार
राहुकाल : 09:12 प्रात से 10:42 प्रात
शक संवत: 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल
मेष और सिंह राशि के लोग महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। वृष राशि के लोगों को शेयर बाजार में फायदा मिलने के योग हैं। कन्या राशि के लोगों को नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन है।
♈ मेष राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घरेलू जीवन सुखमय रहेगा। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है।
♉ वृष राशि
आज के दिन थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।
♊ मिथुन राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। धन संचय के मामले में सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है।
♋ कर्क राशि
आज के दिन सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी. खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं लेकिन कुछ नहीं कर पाएंगे।
♌ सिंह राशि
आज के दिन प्रेम संबंधों में हड़बड़ी न करें। लेन देन में सावधानी बरतें। आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें. आय में निश्चितता रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
♍ कन्या राशि
आज के दिन जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चनें दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।
♎ तुला राशि
आज के दिन नकारात्मक विचारों को दूर करने के प्रयास करें अन्यथा आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध, अंतर्द्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा. कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि
आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ होगा लेकिन अपने जीवनसाथी से एक बार निवेश करने से पहले आपको बात करने की जरूरत है।आज आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। नौकरी में सुख शांति बनी रहेगी।
♐ धनु राशि
प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं जो काम सबसे ज्यादा प्रिय है।
♑ मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति से बचें। हल्की हंसी-मजाक से बचें। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।
♒ कुम्भ राशि
आज के दिन सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।
♓ मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा जो आपको सफलता प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, ध्यान रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। कोई व्यक्ति आपके सामने बिजनेस का प्रस्ताव पेश करेगा। आंखों की रोग से संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।