आज मेष व कुंभ को लाभ, वृषभ राशि रहे सतर्क, मीन को मिलेगा परिवार का सुख
आज रात्रि 1:35 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर रहेगी, इसके बाद कुंभ राशि प्रभाव में आएगी

मंगलवार, 20 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
देहरादून। मंगलवार, 20 जनवरी 2026 का पंचांग विक्रम संवत 2082 के सिद्धार्थ संवत्सर के अंतर्गत हैन। शक संवत 1947 और हिजरी सन् 1447 (30 रज्जब) के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि अंतरात्रि 2:43 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि का प्रारंभ होगा।
आज उत्तरायण अयन और शिशिर ऋतु है। वार मंगलवार होने के कारण हनुमान और मंगल देव की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। दिशा शूल आज उत्तर दिशा में रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
राहुकाल मध्यमान के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों से बचना श्रेष्ठ माना गया है।
ज्योतिषीय दृष्टि से आज रात्रि 1:35 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर रहेगी, इसके बाद कुंभ राशि प्रभाव में आएगी। वहीं, आज दिन 1:07 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों का श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद माना गया है।
नामकरण के लिए आज जन्म लेने वाले बालक-बालिकाओं के प्रथम नामाक्षर “खो, ग, गी, गु” शुभ माने गए हैं।
आज का राशिफल
20 जनवरी, मंगलवार को मेष राशि वालों के लिए निवेश की योजना पर कदम बढ़ाने का दिन है, वहीं वृष राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। सिंह राशि वालों को बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों को रुका पैसा मिलने और नई डील फाइनल होने की संभावना है। मकर राशि वालों के कामकाज में दोपहर बाद तेजी आएगी और पेमेंट समय पर मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है। पुराने तनाव कम हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष (Aries):
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या वाहन आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। महिलाएं घर और काम दोनों जिम्मेदारियां आसानी से निभा लेंगी और अपने निजी कामों पर भी ध्यान रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका भी मिल सकता है। किसी पुराने साथी के वापस आने से आपको खुशी होगी।
वृषभ (Taurus):
आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। रोजगार को लेकर परेशान लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपने कहीं पैसा उधार दिया है तो आज वापसी संभव है। आप अपनी सोच और समझ से हर समस्या का हल निकाल लेंगे। यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। हालांकि, किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें।
मिथुन (Gemini):
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पहले किए गए निवेश या शेयर मार्केट में लाभ मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो परेशान करने की कोशिश करेंगे। कामकाज व्यवस्थित रहेगा, हालांकि बीच बीच में कुछ दिक्कतें आएंगी। आप अपनी समझदारी से समाधान निकाल लेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस रखें, काम का दबाव बढ़ेगा। आज वित्त से जुड़े कागज संभालकर रखें।व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और आपके धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। आपका दिमाग सक्रिय और चतुर रहेगा।
कर्क (Cancer):
आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएँ। संतान से जुड़ी कोई समस्या सुलझने से राहत मिलेगी और आप बाकी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के किसी जरूरी काम में अन्य सदस्यों की सलाह भी मानें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देना मन को सुकून देगा। पारिवारिक बिजनेस को लेकर भाइयों से बातचीत आवश्यक है। जीवनसाथी से कोई बात गुप्त न रखें। सामाजिक कामों में नई पहचान मिलने के योग हैं।
सिंह (Leo):
आज का दिन पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लाएगा, लेकिन खर्चों से तनाव बढ़ सकता है। सिरदर्द या आंखों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक समय व्यतीत होगा और गिफ्ट देने का अवसर मिलेगा। खर्चों में संयम रखें और किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें। बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी।
कन्या (Virgo):
आज का दिन आय के मामले में बढ़िया रहेगा। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे और शारीरिक समस्याएं दूर होंगी। काम को लेकर नई खोज करेंगे और बाहर जाने का अवसर मिलेगा। अत्यधिक बाहर का खाना न लें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। नया ऑर्डर या डील भी फाइनल हो सकती है। अपनी योजना किसी से शेयर न करें। बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापारियों को पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर में पार्टी का आयोजन संभव है।
वृश्चिक (Scorpio):
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। कामों में आ रही विघ्न दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत हो सकती है। संतान की पढ़ाई से संबंधित समस्याएं हल होंगी। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। बॉस की सलाह से खुश होंगे और उनसे रिश्तों में कड़वाहट खत्म होगी।
तुला (Libra):
आज का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी की मांग करेगा। परिवार में किसी विवाद या मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा। आपको अपने काम में धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। यदि कोई पुराना मामला कोर्ट-कचहरी या व्यापार में लंबित था, तो उसमें हल निकलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु (Sagittarius):
आज निवेश सोच-समझकर करना होगा, क्योंकि ध्यान भटक सकता है। परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। अजनबियों से अपनी बातें साझा न करें। बेवजह क्रोध न करें, वरना लोग नाराज हो सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
मकर (Capricorn):
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में बॉस से खटपट खत्म होगी। नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। प्रमोशन या बदलाव के चलते स्थान परिवर्तन संभव है। मन की इच्छाओं को लेकर माताजी से बातचीत करें और प्रेम का इजहार करने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
कुम्भ (Aquarius):
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का हल मिलने वाला है। ग्रह स्थिति अप्रत्याशित लाभ के संकेत दे रही है, इसलिए मौके पहचानें। भाइयों के साथ संबंध बेहतर होंगे और सहयोग भी मिलेगा। आज काम टालने की बजाय पूरा ध्यान लगाएं, इससे परिणाम जल्दी मिलेंगे और मन भी हल्का रहेगा। आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से बातचीत जरूरी है। एक साथ कई काम करने से व्याकुलता बढ़ सकती है। पुरानी गलती से सबक लें। कोई परिजन घर मेल-मिलाप के लिए आ सकता है। राजनीति में सोच-समझकर कदम उठाएं।
मीन (Pisces):
आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाई या मित्र की मदद से फंसा पैसा मिल सकता है। मेहनत और योग्यता से आप जरूरी काम पूरा कर लेंगे। अगर किसी मित्र या पड़ोसी से विवाद चल रहा है, तो आपसी समझ से सुलझाने का अच्छा समय है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता पाएंगे। भक्ति में मन लगेगा। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत लाभकारी रहेगी। किसी परेशान विचार की इच्छा पूर्ण होगी। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी।




