Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

सिंह राशि वाले आज रहें विरोधियों से सतर्क, धनु वाले न लें जल्दी में कोई फैसला

जया एकादशी है आज

गुरुवार, 29 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल 

29 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। गुरुवार के दिन रात 8 बजकर 28 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरुवार के दिन जया एकादशी का व्रत किया जाएगा।

क्रम | विवरण | जानकारी

विक्रम संवत् – 2082

संवत्सर नाम – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447

मुस्लिम मास – 9 सावान

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ऋतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा से बचें।

राहु काल – दिन 1:30 से 3:00 बजे तक।

तिथि – एकादशी तिथि दिन 1:56 बजे तक, इसके बाद द्वादशी तिथि।

नक्षत्र – रोहिणी: प्रातः 7:32 बजे तक

मृगशिरा: इसके बाद अंतरात्रि 5:29 बजे तक, आर्द्रा: इसके बाद

योग –ऐन्द्र योग: रात्रि 8:27 बजे तक, इसके बाद वैधृति योग

करण 

विष्टि करण: दिन 1:56 बजे तक, इसके बाद बव करण

विशिष्ट योग – रवियोग प्रातः 7:32 बजे तक।

चन्द्रमा 

वृष राशि: रात्रि 6:31 बजे तक, इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश।

ग्रह/नक्षत्र से जुड़ी जन्म जानकारी –

रात्रि 6:31 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृष, इसके बाद मिथुन।

दिन 9:27 बजे तक जन्म लेने वालों का नक्षत्र रोहिणी, इसके बाद अंतरात्रि 5:29 बजे तक मृगशिरा, फिर आर्द्रा। अंतरात्रि 5:29 के बाद जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर वु, वे, वो, क, की, कु रखे जा सकते हैं।

आज का राशिफल 

29 जनवरी गुरुवार का दिन मेष राशिवालों के लिए लकी होगा। आज आपका नया मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं कर्क राशि के सिंगल लोगों को विवाह की खुशखबरी मिल सकती है, आपके शादी की बात पक्की हो सकती है। हालांकि धनु समेत 3 राशिवालों का दिन चुनौतिपूर्ण हो सकता है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विस्तार से जानें 12 राशियों का राशिफल।

मेष (Aries): आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस में नई योजनाओं को लागू करने से पहले पार्टनर से चर्चा करना जरूरी होगा, वरना गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आसपास के कुछ लोग आपको गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति का आगमन संभव है। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 और रंग लाल रहेगा। उपाय के तौर पर हनुमान जी को गुड़ व चना अर्पित करें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन कुछ लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। किसी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होने के संकेत हैं। कुछ नए और अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद रहेगा। उपाय के रूप में मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन (Gemini): आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा और अधिक लाभ के लालच में कोई जोखिम भरा फैसला लेने से बचना होगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से संतोष रहेगा। घरेलू कामों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग हरा रहेगा। उपाय के तौर पर तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।

कर्क (Cancer): रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा हो सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा और आर्थिक योजनाएं बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। संतान के व्यवहार से थोड़ी चिंता हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 और रंग सफेद रहेगा। उपाय के रूप में शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह (Leo): आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ माहौल बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मां की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। कोई डील अटक सकती है, लेकिन घर में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 और रंग सुनहरा रहेगा। उपाय के तौर पर सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo): आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में बनाई गई योजनाएं लाभ देंगी और साइड इनकम के योग बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकता है। पिता की सेवा के लिए समय निकालें। किसी की बातों में आकर विवाद में पड़ने से बचें। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग हल्का हरा रहेगा। उपाय के रूप में गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला (Libra): सगे-संबंधियों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काम का दबाव अधिक रहने से तनाव महसूस हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में सुधार आएगा। संतान आपसे नाराज हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट लाने का विचार बनेगा। घर के लिए लग्जरी सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग गुलाबी रहेगा। उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक (Scorpio): आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बॉस से रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है, लेकिन प्रमोशन को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और रंग मैरून रहेगा। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु (Sagittarius): आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, हालांकि आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी के कहने पर निवेश करने से बचें और कानूनी मामलों में विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और रंग पीला रहेगा। उपाय के तौर पर केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर (Capricorn): आज का दिन खुशनुमा रहेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर ध्यान दें। विरोधियों को अपनी चतुराई से मात देंगे। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। बिजनेस में बदलाव सोच-समझकर करें, क्योंकि किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और रंग नीला रहेगा। उपाय के रूप में शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कुछ खास लोगों का सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों के साथ अच्छा समय बितेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 और रंग बैंगनी रहेगा। उपाय के तौर पर जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।

मीन (Pisces): आज आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी और आपकी कला लोगों को प्रभावित करेगी। फैसले सोच-समझकर लें। संतान की पढ़ाई पर ध्यान देंगे और रुके हुए काम निपटाने में सफलता मिलेगी। उधार चुकाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक समस्या को लेकर पिता से बातचीत फायदेमंद रहेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और रंग पीला रहेगा। उपाय के रूप में भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button