उत्तराखंड
Trending

आज हाईकोर्ट परिसर के 500 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मामले की सुनवाई आज

देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जुड़े मामले की सोमवार, 18 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में होने वाली सुनवाई से पूर्व प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सख्त कदम उठाए हैं। आशंका जताई जा रही है कि सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में याचिकाकर्ता और उनके समर्थक उच्च न्यायालय पहुंच सकते हैं, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इसी को देखते हुए परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाजिश खलीक ने उच्च न्यायालय परिसर के 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

आदेश के अनुसार, तय अवधि में बिना जिला मजिस्ट्रेट अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के पांच या उससे अधिक लोगों का समूह बनाना, सार्वजनिक सभा करना अथवा जुलूस निकालना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button