
18 अगस्त, 2025 का पंचांग
सूर्योदय : 05:52 प्रात:
सूर्यास्त : 06:58 सायं
चंद्रमा : वृषभ राशि
तिथि : दशमी – 05:22 सायं तक, एकादशी
नक्षत्र : मृगशिरा – 02:06 ए एम, अगस्त 19 तक, फिर आर्द्रा
पक्ष : कृष्ण पक्ष,भाद्रपद
योग : हर्षण – 11:00 पी एम तक, फिर वज्र
वार : सोमवार
राहुकाल : 07:30 प्रात: से 09:08 प्रात:
शक संवत : 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त
कल 18 अगस्त दिन सोमवार है और कल के दिन भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि रहेगी। चंद्रमा का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में होगा। ऐसे में कल के दिन चंद्रमा शुक्र और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे। जबकि कल के दिन गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी योग का भी संयोग बनेगा। कल के दिन शनि भी उत्तराभाद्रपद के प्रथम चरण में वक्री होकर पहुंच रहे हैं। पंचांग गणना से मालूम होता है कि कल मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में कल त्रिग्रह योग और शिवजी की कृपा से कन्या सहित 5 राशियों का दिन भाग्यशाली रहेगा। ऐसे में आइये जानते हैं कल का लकी राशिफल।
दैनिक राशिफल – 18 अगस्त 2025 (सोमवार)
♈ मेष (Aries)
आज का दिन आपके करियर के लिए प्रगति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कल आपको अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे और आप अपनी कमाई को सहेजने में भी सफल हो पाएंगे।प्रेम जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है लेकिन रिश्ता मजबूत रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, थकान हो सकती है।
पॉज़िटिव: रुके काम पूरे होंगे।
नेगेटिव: खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल | अंक: 9
♉ वृषभ (Taurus)
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय चुप रहना ज्यादा अच्छा है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई हल भी नहीं है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
पॉज़िटिव: धन लाभ व सफलता।
नेगेटिव: अहंकार से बचें।
भाग्यशाली रंग: सफेद | अंक: 6
♊ मिथुन (Gemini)
शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय किसी भी तरह का ज्यादा काम अपने हाथ में न लें, नहीं तो बहुत ज्यादा थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे और इसकी वजह से आपके निजी कामों में भी रुकावटें आएंगी। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। कार्य का दबाव रहेगा जिससे तनाव हो सकता है।
पॉज़िटिव: नई योजनाएं सफल होंगी।
नेगेटिव: थकान व चिंता।
भाग्यशाली रंग: हरा | अंक: 5
♋ कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। रिलेशनशिप मे किसी तीसरे का दखल न बढ़ने दें। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
पॉज़िटिव: आत्मविश्वास में वृद्धि।
नेगेटिव: भावुकता से निर्णय न लें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम | अंक: 2
♌ सिंह (Leo)
आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी।
पॉज़िटिव: कार्य में सफलता।
नेगेटिव: रिश्तों में अहंकार से बचें।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा | अंक: 1
♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन संतुलित रहेगा। आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आपको धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। आपके अटके हुए काम अप्रत्याशित रूप से पूरे होंगे। अगर आपका धन बाजार में अटका है वो आपको वापस मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है।आर्थिक लाभ संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
पॉज़िटिव: रुके काम पूरे होंगे।
नेगेटिव: खर्चा बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला | अंक: 4
♎ तुला (Libra)
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी व व्यापार दोनों में लाभ होगा। व्यापार में अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है, लेकिन अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें, नहीं तो कोई और व्यक्ति इसका फायदा उठा लेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध सही बनाकर रखें, जल्दी ही आपके प्रमोशन के मौके बन रहे हैं।प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
पॉज़िटिव: नई सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: आलस्य न करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी | अंक: 7
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कार्यस्थल पर सतर्क रहें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके हुए काम में भी गति आएगी जिससे काफी आराम महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। सही मेहनत करने से आमदनी की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
पॉज़िटिव: आत्मबल बढ़ेगा।
नेगेटिव: भावुक स्वभाव बनेगा चिंता का कारण, तनाव व चिंता बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: भूरा | अंक: 8
♐ धनु (Sagittarius)
आज यात्रा और नए अवसरों के योग हैं। करियर में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
पॉज़िटिव: उन्नति के योग।
नेगेटिव: निर्णय सोच-समझकर लें।
भाग्यशाली रंग: पीला | अंक: 3
♑ मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
पॉज़िटिव: लाभ और प्रगति।
नेगेटिव: काम का दबाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग: काला | अंक: 5
♒ कुंभ (Aquarius)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। दिन की शुरुआत सुखद होगी और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
पॉज़िटिव: सम्मान और सफलता।
नेगेटिव: खानपान में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी | अंक: 6
♓ मीन (Pisces)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों को आज पुराने इनवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सभी कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। नई नौकरी या बदलाव के संकेत हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
पॉज़िटिव: करियर में प्रगति।
नेगेटिव: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
भाग्यशाली रंग: हरा | अंक: 9




