धर्म
Trending

मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक बिजनेस में बरतें सावधानियां

दोपहर पौने दो से सवा तीन बजे तक राहुकाल, ना करें कोई शुभ काम

आज का पंचांग : आज 25 सितंबर, गुरुवार का दिन है।  आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो कि सुबह 7 बजे तक रहेगी। इसके बाद शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन शुरू होगा। आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में। यहां पढ़ें पूरा पंचांग

सूर्योदय: 06:11 प्रातः

सूर्यास्त: 06:14 सायं

चंद्रमा: तुला- 02:56 ए.एम. तक, तुला

तिथि : तृतीया 07:06 ए एम तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र : स्वाती – 07:09 पी एम तक, विशाखा

पक्ष : शुक्ल पक्ष, आश्विन

योग: वैधृति – 09:54 पी एम तक, विष्कम्भ

वार : गुरुवार

राहुकाल : 01:43 अपराह्न से 03:13 अपराह्न

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल 

25 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी और आप अपने काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, लापरवाही न करें। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा लेकिन आय में निश्चितता बनी रहेगी। जोखिम न लें। घर के मंदिर में दीपक जलाएं और माता रानी के मंत्र का जाप करें।

वृष राशि

आज अनचाहे मामलों से सावधान रहें, अन्यथा नुकसान संभव है। नई योजनाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में सफलता और प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि हो सकती है। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि

आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ेगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट बाधा उत्पन्न करेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्य करने की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा तथा नौकरी में चैन रहेगा। घर में धनार्जन के लिए सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

आज घर-परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। मुकदमेबाजी में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा, लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें। घर के मंदिर में दूध अर्पित करें।

सिंह राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं, परंतु वाणी व व्यवहार में संयम आवश्यक है। बड़ा खर्च सामने आ सकता है, कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी और की जिम्मेदारी न लें, अपने काम पर ध्यान दें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य देव को गुड़ अर्पित करें।

कन्या राशि

आज सूझबूझ से कार्य में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। निवेश लाभकारी रहेगा। घर के छोटे सदस्यों की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार मनोनुकूल रहेगा।

तुला राशि

आज निकट संबंधी से मुलाकात होगी और संबंध मधुर होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि धनहानि का योग है, सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

आज नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता व तनाव रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ सकती है। किसी जानकार से मार्गदर्शन मिलेगा। भूमि संबंधी मामलों में सावधानी रखें। किसी बुजुर्ग को दाल या कपड़े दान करें।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के उपयोग में सतर्क रहें। विवाद से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से मतभेद संभव हैं। व्यवसाय सामान्य रहेगा, आय बनी रहेगी।

मकर राशि

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। पसंदीदा भोजन मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन मिलेगा।

कुंभ राशि

आज राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिल सकता है। नौकरी में अधिकार प्राप्त होंगे। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन संबंधी योजनाएं बनेंगी। बड़े सौदे लाभकारी हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में बाधा संभव है।

मीन राशि

आज का समय आपके लिए शुभ है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कारोबारी यात्रा लाभ देगी। नौकरीपेशा लोग विवेक का प्रयोग करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button