6 फरवरी को सूर्य-शुक्र का बड़ा गोचर, जानिए किन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत
शुक्र ग्रह में मायावी राहु पहले से विराजमान, किन तीन राशियों को रहना होगा सावधान देखें

फरवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। 6 फरवरी 2026 को एक दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है, जब सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह एक ही दिन अपनी चाल बदलेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि सूर्य और शुक्र दोनों का असर जीवन के अलग-अलग लेकिन अहम पहलुओं पर पड़ता है। इस दिन शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य को ज्योतिष में तेज, आत्मबल, पिता, सरकारी पद और सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि शुक्र धन, सुख-सुविधा, वैभव, प्रेम और आकर्षण के कारक ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह एक साथ अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका असर कुछ राशियों के लिए खास तौर पर सकारात्मक माना जाता है। जब सूर्य और शुक्र एक साथ परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर करियर, धन, सम्मान और निजी जीवन पर साफ दिखाई देता है। वहीं, मायावी ग्रह राहु पिछले साल से कुंभ राशि में बैठ हुआ है, जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं। शुक्र के शनि की राशि में एंटर करते ही राहु के साथ युति बनेगी। शुक्र और राहु की ये जोड़ी 1 मार्च 2026 तक रहेगी। कुंभ राशि में राहु और शुक्र की युति लगभग 18 सालों के बाद बन रही है। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, यह ग्रह गोचर तीन राशियों के लिए भाग्य के नए दरवाजे खोल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे राशियां और किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कब से कब तक किस राशि में रहेंगे
ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, शुक्र 6 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, वहीं सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर फरवरी के मध्य तक प्रभावी रहेगा। इस पूरे कालखंड में तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
कुंभ राशि : 2 मार्च तक अपार धन और तरक्की के योग
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रह परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। शुक्र इसी राशि में 2 मार्च तक रहेंगे, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे, व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राहु के साथ शुक्र की युति नई सोच और बड़े फैसले लेने में मदद करेगी। यह समय आर्थिक मजबूती और आगे बढ़ने का है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपकी बातों में आकर्षण बढ़ेगा। विरोधी या आपके खिलाफ साजिश करने वाले लोग कमजोर पड़ सकते हैं और आप हालात पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। वहीं राहु के कारण आपकी सोच में तेजी से बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में नए-नए आइडियाज विकसित होंगे।
मेष राशि : करियर और कमाई में मिलेगा किस्मत का साथ
मेष राशि के लिए सूर्य-शुक्र का यह संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र और राहु का प्रभाव लाभ भाव को सक्रिय कर रहा है, जिससे आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदे और फायदे के मौके मिल सकते हैं। मंगल के मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय सही दिशा में जाएंगे।
वृश्चिक राशि : निवेश, संपत्ति और बिजनेस में फायदा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। शुक्र और राहु की युति संपत्ति और सुख-सुविधा से जुड़े मामलों में लाभ दिला सकती है।
रियल एस्टेट, जमीन, वाहन या शेयर बाजार से जुड़े फैसले फायदे में रह सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है।स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर राहत देने वाला हो सकता है। जो परेशानी आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, उससे धीरे-धीरे निजात मिल सकती है। करियर में आप साहसिक लेकिन सही फैसले लेने की स्थिति में होंगे। घर का माहौल शांत और खुशनुमा बना रहेगा।
6 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक सूर्य और शुक्र के संयुक्त प्रभाव से कुंभ, मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय धन, करियर और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
सूर्य-राहु की युति 2 मार्च तक, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
फरवरी महीने में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां पहले से ही राहु विराजमान है। ऐसे में सूर्य और राहु की युति बन रही है, जो 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।
कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति पूरे 18 साल बाद बन रही है। सूर्य-राहु की युति कई बार तनाव, बीमारी, आर्थिक नुकसान और मानसिक उलझनों का कारण बनती है। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासकर सेहत, धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी होगी। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी, गुस्सा और अहंकार नुकसान पहुंचा सकते हैं। दांपत्य जीवन में संवाद की कमी से तनाव बढ़ सकता है। मानसिक थकान और तनाव भी परेशान कर सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। आमदनी प्रभावित हो सकती है और खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसलों को टालना बेहतर रहेगा। वाणी और व्यवहार में कठोरता रिश्तों में दूरी ला सकती है, विशेषकर माता-पिता के साथ। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
उपाय: शुक्रवार को चीनी, चावल, दूध या किसी सफेद वस्तु का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह युति निर्णयों में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है। यह संयोग आपकी कुंडली के बारहवें भाव में बनेगा, जिससे फिजूलखर्च और धन हानि के योग बनते हैं। बेवजह के आरोप या गलतफहमियां आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। नए निवेश नुकसान दे सकते हैं। करियर में दबाव महसूस होगा, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। लापरवाही एक बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय: ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ या ‘ॐ द्राम द्रीम द्रौम सह शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।
यह प्रभाव 2 मार्च 2026 तक रहने वाला है, ऐसे में संयम और समझदारी से फैसले लेने पर नुकसान से बचा जा सकता है।




