सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा, रखना होगा धैर्य

गुरुवार, 23 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत्: 2082
संवत्सर नाम: सिद्धार्थ
शक संवत्: 1947
हिजरी सन्: 1447
मुहम्मदन मास: 2 सावान
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर ऋतु
मास: माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि
चतुर्थी तिथि रात्रि 2:29 बजे तक,
तदुपरांत पंचमी तिथि प्रारंभ होगी।
नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र दिन 2:27 बजे तक, तदुपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योग : वरियान योग सायं 5:38 बजे तक, तदुपरांत परिघ योग प्रारंभ होगा।
करण: वणिज करण दिन 2:38 बजे तक, तदुपरांत विष्टि करण रहेगा।
आज का राहु काल
दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
दिशा शूल : आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा।
उपाय: दक्षिण दिशा में यात्रा आवश्यक हो तो दही या फलाहार करके यात्रा प्रारंभ करें।
आज का विशिष्ट योग : रवियोग दिन 2:27 बजे तक रहेगा।
चंद्रमा की स्थिति : आज सम्पूर्ण दिन-रात्रि चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए
राशि: कुम्भ
नक्षत्र: दिन 2:27 बजे तक शतभिषा, तदुपरांत पूर्वाभाद्रपद
पाद: दिन 2:27 बजे तक ताम्र पाद, तदुपरांत लौह पाद
प्रथम नामाक्षर: सी, सू, से, सो, द
आज का राशिफल
23 जनवरी शुक्रवार के दिन शुक्रादित्य राजयोग प्रभावशाली रहेगा। इस समय शुक्र और सूर्य एक साथ धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। जिससे शुक्रादित्य राजयोग बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और सूर्य दोनों ही शक्तिशाली ग्रह हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शुक्रादित्य राजयोग से कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय इन राशियों को थोड़ा धैर्य से काम करने की जरूरत है। हालांकि, कोई बड़ी सफलता आपको जरूर मिल सकती है। साथ ही धन लाभ की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। आइए जानते हैं 23 जनवरी का राशिफल विस्तार से।
♈ मेष (Aries):
आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह करना पड़ सकता है, जिसे आप समझदारी से संभालेंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और आपकी छवि पहले से अधिक मजबूत बनेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। निजी नौकरी करने वालों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे और सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।
♉ वृषभ (Taurus):
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा, जिससे काम समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और दिनचर्या को संतुलित बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्नता दे सकती है।
♊ मिथुन (Gemini):
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और क्लाइंट के साथ संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे, जिससे उपचार बेहतर होगा। ऑफिस में कलीग की मदद से पेंडिंग काम पूरा करेंगे और टीमवर्क से बॉस प्रभावित होंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा।
♋ कर्क (Cancer):
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट महसूस करेंगे।
♌ सिंह (Leo):
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा और घरवालों से सराहना मिलेगी। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और करियर से जुड़े सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। किसी पुराने कर्ज को चुकाने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
♍ कन्या (Virgo):
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। फैशन डिजाइनर्स को ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है।
♎ तुला (Libra):
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करेंगे और सफलता के योग बनेंगे। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। रास्ते में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio):
आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और प्रयास सफल होंगे। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्तों के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने से मानसिक बोझ कम होगा।
♐ धनु (Sagittarius):
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी क्लाइंट के साथ वीडियो कॉल पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। कोई रिश्तेदार उपहार लेकर आ सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा और घर में उत्साह का माहौल रहेगा।
♑ मकर (Capricorn):
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी के साथ गलतफहमी दूर होगी और मन प्रसन्न रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और मंदिर या धार्मिक स्थल पर समय बिताने से शांति मिलेगी। स्टेशनरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा, जिससे आप निश्चिंत होकर अपने काम पूरे करेंगे।
♒ कुंभ (Aquarius):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर के बड़े आगे बढ़ने की उपयोगी सलाह देंगे। इस राशि के लेखकों के लिए दिन खास रहेगा, पुस्तक प्रकाशन और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम पर ध्यान दें। व्यापार में प्रगति होगी और कुछ नया शुरू करने का मन बनेगा। किसी भी मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करें।
♓ मीन (Pisces):
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी खास मेहमान के स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं। बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखें। बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व महसूस होगा।



