धर्म

लाभ, हानि और बदलाव जानिए अपनी राशि का हाल

26 अगस्त का पंचांग और राशिफल

आज मंगलवार है साथ ही हरतालिका तीज व्रत है। आज के दिन शिव-पार्वती की उपासना से दांपत्य सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा से भी बाधाएँ और भय दूर होते हैं।

आज का पंचांग

सूर्योदय : 05:56 प्रातः

सूर्यास्त : 06:49 सायं

चंद्रमा : कन्या राशि में

तिथि : तृतीया – 01:54 अपराह्न तक, फिर चतुर्थी

नक्षत्र : हस्त – पूर्ण रात्रि तक

पक्ष : शुक्ल पक्ष, भाद्रपद माह

योग : साध्य – 12:09 दोपहर तक, फिर शुभ

वार : मंगलवार

राहुकाल: 03:36 अपराह्न से 05:13 अपराह्न

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

क्या कह रहे हैं आज आपके सितारे 

हरतालिका तीज पर बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल का धमाल कन्या , सिंह और मेष राशि राशियों को मिलेगा धन-वृद्धि व शुभ समाचार

मेष

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आपके करियर को आगे बढ़ाएँगी। किस्मत साथ देगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है।व्यापारियों के लिए निवेश का समय सही है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी, लेकिन अहंकार से दूरी बनाएं। सेहत सामान्य रहेगी, बस थकान से बचें।

भाग्यशाली रंग: लाल | अंक: 3

वृषभ

आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन जिद करने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। खानपान नियंत्रित रखें वरना पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: सफेद | अंक: 6

मिथुन

आज दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज और निजी जीवन दोनों में कुछ बदलाव आपको अस्थिर महसूस करवा सकते हैं। चिंता करने की बजाय इन्हें विकास का अवसर मानें। खुले मन से परिस्थितियों को अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वाणी में कटुता न लाएँ, वरना विवाद बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की आशंका है। मानसिक तनाव और रक्तचाप से सावधान रहें। ध्यान और योग लाभकारी होगा।

भाग्यशाली रंग: हरा | अंक: 5

कर्क

नौकरी और व्यवसाय में तरक्की की संभावना है।आज आप किसी से उधार का लेन-देन ना करें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। किसी नए काम में आपको जीत मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप आज किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। तो उससे आपको धोखा मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे वातावरण आनंदमय रहेगा। पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन खर्चों में संयम जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: सफेद| अंक: 2

सिंह

आज आपकी मेहनत और लगन से कामयाबी मिलेगी। करियर और आय दोनों में वृद्धि के योग हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्रियजन के साथ गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मन प्रसन्न होगा।

भाग्यशाली रंग: लाल | अंक: 1

कन्या

आज चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार की समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन गुस्से से बचें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी | अंक: 7

तुला

आपकी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। सगे संबंधियों से मिलने का आपको मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है।सामाजिक कार्यों में सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आलस्य से बचें।

भाग्यशाली रंग: लाल | अंक: 4

वृश्चिक

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर आप अपने भाई और बहनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। कोई फैसला आप जल्दबाजी में न लें।नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में योजनाएँ सफल होंगी। परिवार में सौहार्द रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद | अंक: 9

धनु

धैर्य और अनुशासन से लाभ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियां दूसरों पर डालने से अभी तो राहत मिल सकती है, लेकिन आगे चलकर मुश्किलें बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। खानपान पर ध्यान रखें वरना एसिडिटी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला | अंक: 8

मकर

विदेश से जुड़ा काम या शिक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालें। बीच-बीच में ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा रखना आज जरूरी होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जोड़ों का दर्द या थकान परेशान कर सकती है, इसलिए आराम करें।

भाग्यशाली रंग: नीला | अंक: 5

कुंभ

आपका प्रभाव बढ़ेगा और काम में प्रगति होगी। उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत में छोटी समस्या आ सकती है, जैसे एलर्जी या सिरदर्द। जीवन में कोई नया व्यक्ति मार्गदर्शन के रूप में आ सकता है, जो आपके जीवन की दिशा बदल देगा। रिश्तों में केवल अपने फायदे पर ध्यान देंगे तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। संतुलन बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी | अंक: 2

मीन

आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और परिवार का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी कोई बड़ी परेशानी अब दूर हो सकती है। आपको केवल एकाग्रता और धैर्य बनाए रखना होगा। विरोध करने वाले लोग रहेंगे, लेकिन हार मानने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान टिकाए रखना सबसे बेहतर होगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद | अंक: 7

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button