
ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट डाइवर्जन प्लान
देहरादून, 26 अगस्त : कांग्रेस पार्टी की ओर से 26 अगस्त को होने वाली राजभवन कूच रैली को देखते हुए देहरादून शहर में बड़े स्तर पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर आम जनता से अपील की है कि वह निर्धारित समय में प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा
- रैली की तैयारी के दौरान ओरियंट चौक से ग्लोब चौक जाने वाला ट्रैफिक कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रैली शुरू होने पर ग्लोब चौक से बहल चौक की ओर जाने वाले वाहन पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजे जाएंगे। रैली के पीछे किसी भी वाहन को अनुमति नहीं होगी।
- रैली के बहल चौक पहुंचने के बाद, राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहन आवश्यकता अनुसार रोके जाएंगे या धीरे-धीरे निकाले जाएंगे।
- एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा, इसे सीएसडी तिराहा व वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- राज प्लाजा के पास रैली पहुंचने पर, राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर मोड़ा जाएगा।
- दिलाराम चौक पर रैली आने पर, कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथरीयापीर से नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने विशेष रूप से कहा है कि 26 अगस्त को सुबह 11:30 बजे से रैली समाप्त होने तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड पर यातायात से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
डायवर्जन/बैरियर प्वाइंट्स
- दिलाराम चौक
- एनेक्सी तिराहा
- कालीदास तिराहा
- ओरियंट चौक
- पेसिफिक तिराहा
- ग्लोब चौक
- वाटिक तिराहा


