Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क और धनु राशि को मिलेगा भाग्य का साथ ,वृषभ, सिंह और कुंभ राशि को रखना होगा खर्चों में नियंत्रण

आज 3 दिसम्बर 2025 का पंचांग और राशिफल 

आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और परिघा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:07 − 13:25 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे।

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

शक संवत: 1947 विश्वावसु

दिन: बुधवार

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: त्रयोदशी – 12:25 सायं तक

नक्षत्र: भरणी – 05:59 PM तक

योग: परिघ – 04:57 PM तक

सूर्योदय: 06:58 प्रातः

सूर्यास्त: 05:24 सायं

चंद्र राशि: मेष – 11:14 PM तक

राहुकाल: 12:11 अपराह्न से 01:29 अपराह्न

आज का राशिफल 

3 दिसंबर का दिन ज्यादातर राशियों के लिए अनुकूल है। मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि को लाभ, सफलता और परिवार में खुशी मिलेगी। वृषभ, सिंह और कुंभ राशि को खर्चों में नियंत्रण और काम में सावधानी रखनी होगी। कर्क और धनु राशि को भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। कन्या और कुंभ राशि के जातकों को अत्यधिक उत्साह और गलत सलाह से बचने की आवश्यकता है।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा। आज बेहतर अवसर मिलेंगे। लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। निर्णय सोच-समझकर लें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और नौकरी के लिहाज से दिन अनुकूल है।

वृषभ (Taurus)

आज भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन संयम जरूरी है। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। आर्थिक लाभ के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। व्यापारियों के लिए दिन फायदे का रहेगा। सेहत और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन (Gemini)

दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। शिक्षा में सफलता के योग हैं। ग्रहों का सहयोग मिलेगा। करियर में नया मौका मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। बुद्धि से कठिन कामों में विजय मिलेगी। प्रेम जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा।

कर्क (Cancer)

भाग्य प्रबल रहेगा। व्यर्थ की चिंताएं दूर होंगी और अधूरे काम पूरे होंगे। पुरानी योजना फिर से आगे बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह (Leo)

दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति का मामला हल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम को प्रेम जीवन में रोमांटिक समय मिल सकता है।

कन्या (Virgo)

दिन मिलाजुला रहेगा। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी होंगे। अतिउत्साह में निर्णय न लें। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के संकेतों को नजरअंदाज न करें। जोखिम भरे निवेश से लाभ हो सकता है।

तुला (Libra)

दिन अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति होगी, अधूरे काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अटका धन वापस मिल सकता है। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रॉपर्टी डील से लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius)

सावधानी जरूरी है, छोटी दुर्घटना संभव है। किसी को उधार न दें। वित्तीय मामलों में दिन बेहतर है। जमीन-जायदाद का फैसला पक्ष में आ सकता है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। भोजन संतुलित रखें।

मकर (Capricorn)

दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में बेहतर अवसर और प्रमोशन के योग हैं। नौकरी बदलने वालों को अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को जोखिम से बचना चाहिए। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

दिन मिलाजुला रहेगा। काम में सतर्कता जरूरी है। शत्रुओं से सावधान रहें। दोपहर बाद धन प्राप्ति होगी। तनाव कम होगा। नौकरी बदलने का विचार रोकें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

मीन (Pisces)

दिन शुभ और सफलता से भरा रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कई जगहों से प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में जोखिम से बचें। प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button