उत्तराखंडशिक्षा

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 130 से अधिक छात्रों, संकाय और कर्मचारियों ने किया रक्तदान

संस्थान ने सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को सुदृढ़ किया

आईएमए ब्लड बैंक और चिकित्सा टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून । तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून ने आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से अपने कैंपस में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 95 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और 130 से अधिक छात्रों, संकाय एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

शिविर का शुभारंभ सचिव श्रीमती संगीता जैन ने किया। वाइस चेयरमैन श्री रौनक जैन और वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी) डॉ. राघव गर्ग समेत वरिष्ठ प्रबंधन सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को लाभ पहुँचाने के साथ-साथ युवाओं में सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी जाग्रत करते हैं।

संस्थान ने आईएमए ब्लड बैंक टीम, चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वयंसेवक छात्रों का आभार व्यक्त किया। तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर सामाजिक सेवा और जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button