उत्तराखंड
Trending

गंगा में नहाते हुए राजस्थान की युवती की मौत, युवक लापता

ऋषिकेश में नीम बीच पर राजस्थान से आए चार दोस्तों का ग्रुप कर रहा था गंगा स्नान

ऋषिकेश। योग नगरी ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान से आए चार दोस्तों का ग्रुप गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बहाव में एक युवती और उसका साथी युवक बह गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से युवती को गंगा से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गर्विता (23 वर्ष), पुत्री लीटू कल्पना कांत, निवासी रतनगढ़, जिला चूरू (राजस्थान) के रूप में हुई है।

वहीं दूसरा युवक जितेंद्र जाखड़ (24 वर्ष), पुत्र शंकर लाल जाखड़, निवासी वार्ड नंबर 12, रतनगढ़, जिला चूरू (राजस्थान) गंगा के तेज बहाव में बह गया, जिसका देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सूचना पर जल पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर डीप डाइवर्स की मदद से सर्च अभियान शुरू किया है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button