उत्तराखंड
Trending
ट्रक ने मारी टक्कर , बाइक सवार दंपति की मौत
सोमवार सुबह रुड़की जाते समय हुआ हादसा, ट्रक चालक फरार

हरिद्वार, 18 अगस्त : रुड़की की ओर जा रहे दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। मृतकों की पहचान दीपक सिंह (36) और उनकी पत्नी कमलेश (34) निवासी आर्य नगर, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दंपति मोटरसाइकिल से रुड़की जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।




