देशधर्म
Trending

कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और मान सम्मान

आज 13 नवम्बर का पंचांग और राशिफल 

आज 13 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।

तिथि: नवमी तिथि – कृष्ण पक्ष

वार: गुरुवार

नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र (रात्रि तक)

योग: सौभाग्य योग

करण: विष्टि करण

सूर्योदय: प्रातः 6:39 बजे

सूर्यास्त: सायं 5:23 बजे

चंद्रमा: कर्क राशि में

शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त — दोपहर 11:44 से 12:29 बजे तक

राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक

दिशा शूल: दक्षिण दिशा

चंद्रबल: कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ

आज का राशिफल 

13 नवंबर गुरुवार के दिन धन योग का बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। दरअसल, चंद्रमा सिंह राशि में और मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन योग को राजयोग के समान शुभ फलदायी माना गया है। यह व्यक्ति को मान सम्मान के साथ साथ धन संपत्ति का सुख भी दिलाता है। धन योग से गुरुवार के दिन कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इन राशियों को कार्यस्थल पर मान सम्मान के साथ आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

मेष (Aries)

आज के दिन प्रातः काल से ही आपकी सेहत में नरमी आने लगेगी। आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा, पर स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत रहेगी। पूजा-पाठ में शामिल होने की संभावना रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। पुरानी योजनाएं आज फलीभूत होकर धन लाभ के योग बना सकती हैं।

मिथुन (Gemini)

घर-परिवार के वातावरण में रोग या तनाव रह सकता है। स्त्री वर्ग की सेहत खराब रहने से कामकाज अस्त-व्यस्त रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च बढ़ेगा। आय में कमी रह सकती है। असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम भरे कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे, जिससे धनार्जन संभव है।

कर्क (Cancer)

भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य से काम लें, अन्यथा परेशानी होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। पारिवारिक लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय में सुधार रहेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि होगी और आरोग्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।

सिंह (Leo)

आज का दिन शुभ रहेगा। धन प्राप्ति और सुख में वृद्धि होगी। पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में सुविधाएं बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से लाभ संभव है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo)

परिवार के वातावरण में सुधार की आवश्यकता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। तनाव और चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में स्थिरता रहेगी। फालतू खर्च बढ़ सकता है। किसी सुखद समाचार की संभावना है। कुसंगति से बचें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर आंखों मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

तुला (Libra)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बड़ी योजना पर काम करने का मन बनेगा। जोखिम से बचें। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा और नई योजना लागू करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। लाभ होगा। भूले-बिसरे मित्रों या आगंतुकों के आगमन पर व्यय संभव है।

धनु (Sagittarius)

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रह सकती है। आपको परिवारिक लड़ाई-झगड़ों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है और अपनी आवश्यकता के अनुसार भी खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रतिद्वंद्वी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सतर्क रहें।

मकर (Capricorn)

कार्य में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आय में निश्चितता रहेगी, पर स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बनते कार्यों में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी से तालमेल बैठाएं। फालतू खर्च बढ़ सकता है। बेवजह मनमुटाव से बचें। धैर्य रखें, शाम तक स्थिति सुधरेगी।

कुंभ (Aquarius)

भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यों में विलंब की संभावना है, पर अंत में सफलता मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। बकाया राशि वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु खो सकती है, संभलकर चलें। कानूनी अड़चन संभव है।

मीन (Pisces)

घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ समय प्रसन्नता से बीतेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। भेंट और उपहार की प्राप्ति संभव है। मन में प्रसन्नता और आत्मविश्वास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button