Breaking News
भारी बारिश का अलर्ट: देहरादून में गुरुवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून। भारी बारिश की संभावना और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने 20 अगस्त को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।




