मेष राशि विरोधियों से रहें सावधान, मकर, तुला मीन राशि को होगा लाभ , कुंभ और वृष राशि पैसे के लेन देन में बरतें सावधानी
दुर्गा अष्टमी है आज, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

20 अगस्त 2026 (गुरुवार) का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, रात्रि 09:18 बजे तक, इसके बाद नवमी
नक्षत्र: विशाखा, सुबह 09:08 बजे तक, इसके बाद अनुराधा
योग: ऐन्द्र, अगले दिन तड़के 04:25 बजे तक
करण: विष्टि, सुबह 08:15 बजे तक, इसके बाद बव
चंद्रमा राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: सिंह
व्रत: मासिक दुर्गाष्टमी
शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:55 से 04:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 से दोपहर 12:50 बजे तक
राहुकाल: दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक
दिशाशूल: दक्षिण दिशा
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज आपको विशेष प्रकार के आध्यात्मिक अनुभव होंगे। रहस्य और गूढ़ विद्याओं के ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। यात्रा के दौरान अचानक परेशानी आ सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सावधान रहें और जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।
♉ वृषभ Taurus
आज जीवनसाथी की निकटता का सुख मिलेगा। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार को बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और साझेदारी के काम से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग मीटिंग में व्यस्त रह सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिलने के योग हैं।
♊ मिथुन Gemini
कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं और सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। हालांकि दोपहर बाद कार्यालय में किसी से संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान सावधानी रखें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।
♋ कर्क Cancer
आज शांतिपूर्वक दिन बिताएं। किसी बात की चिंता रह सकती है और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन यात्रा टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा।
♌ सिंह Leo
आज किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। परिजनों के साथ मनमुटाव और माता से अनबन की स्थिति बन सकती है। जमीन, मकान और वाहन की खरीदारी से जुड़े कामों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ भी विचारों में मतभेद हो सकता है। दोपहर बाद आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी।
♍ कन्या Virgo
आज किसी भी काम की शुरुआत कर सकते हैं और सफलता मिलने के योग हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
♎ तुला Libra
जिद छोड़कर लोगों से अच्छा व्यवहार करें। वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा तो मनमुटाव हो सकता है। मन की उलझन के कारण निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। व्यापार बढ़ाने की योजना पर आज काम करने में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद को आगे न बढ़ने दें। प्रेम जीवन में असंतुष्टि रह सकती है।
♏ वृश्चिक Scorpio
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। तन और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। मित्रों और प्रियजनों से उपहार मिल सकता है। घर में शुभ कार्यक्रम और मेहमानों के आगमन से खुशी मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहितों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
♐ धनु Sagittarius
आज वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें। कार्यस्थल पर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मानसिक चिंता रह सकती है और दुर्घटना से सावधान रहें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। परिवार में मनमुटाव हो सकता है और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।
♑ मकर Capricorn
नौकरी और व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। अधूरे काम पूरे करने में रुचि दिखाएंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मित्रों और संतान से लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। यात्रा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
♒ कुंभ Aquarius
आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और काम में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में संतोष रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति के योग हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
♓ मीन Pisces
नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानी से काम करें। संतान से जुड़ी समस्या चिंता बढ़ा सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना बेहतर होगा और अपना ध्यान केवल जरूरी कामों पर रखें।




