Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन राशि आज मानसिक रूप से रहेंगे परेशान, वाद विवाद से बचें मिथुन और सिंह राशि

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

बुधवार 18 मार्च 2026 का पंचांग और राशिफल 

पंचांग

सूर्योदय: 06:28 प्रातः

सूर्यास्त: 06:31 सायं

चंद्रमा: कुंभ राशि में

तिथि:

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी – सुबह 08:25 बजे तक

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – 19 मार्च प्रातः 05:21 बजे तक

शुभ योग – 19 मार्च प्रातः 04:01 बजे तक

पक्ष: कृष्ण पक्ष

वार: बुधवार

राहुकाल: दोपहर 12:29 बजे से 02:00 बजे तक

संवत्सर:

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

आज का राशिफल

मेष (Aries):

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की मौजूदगी धन लाभ के अवसर बना सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव आ सकता है। अच्छे आर्डर मिलने की भी संभावना है। किसी राजनैतिक या अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके काम को नई दिशा दे सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिन अच्छा बीतेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

वृषभ (Taurus):

आज आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा के साथ राहु और मंगल की युति कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों और षड्यंत्र का संकेत दे सकती है। आपको सतर्क रहकर काम करना होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।पैतृक जमीन-जायदाद से जुडा कोई विवाद अचानक उठ सकता है, जिससे भाइयों के साथ अनबन की आशंका रहेगी। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। परिवार में मधुर वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

मिथुन (Gemini):

आज आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और बृहस्पति का प्रभाव आपकी बुद्धि को सही दिशा देगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

कर्क (Cancer):

आज आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु का गोचर कुछ अप्रत्याशित स्थितियां पैदा कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। किसी बात पर ज्यादा जिद या संशय नुकसान दे सकता है। समय के अनुसार अपने विचार और व्यवहार में लचीलापन रखें। लोगों से ज्यादा मेलजोल के समय शब्दों का सही उपयोग करें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। हालांकि दिन संतोषजनक रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo):

आज आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और लग्न में केतु का प्रभाव आपको समाज में प्रभावशाली बना सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कामों को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। पेमेंट और लेनदेन से जुडा कोई मामला आज सुलझ सकता है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

कन्या (Virgo):

आज आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की युति गुप्त शत्रुओं को सक्रिय कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का समय है। निजी मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। बच्चों के साथ समय जरूर बिताएं, इससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार और आदतों में बदलाव लाना भी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: हरा

तुला (Libra):

आज आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और मंगल आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे। दिन संतुलन और समझदारी से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio):

आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की उपस्थिति घर का माहौल थोड़ा अस्थिर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

धनु (Sagittarius):

आज आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपको हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

मकर (Capricorn):

आज आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की युति खर्च बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: भूरा

कुंभ (Aquarius):

आज आपकी राशि में चंद्रमा, मंगल, बुध और राहु का प्रभाव रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

मीन (Pisces):

आज आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति और द्वादश भाव में चंद्रमा-राहु का प्रभाव प्रगति के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: आसमानी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button