Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष और वृषभ राशि वाले आज धन के मामलों में सावधान रहें

चतुर्दशी तिथि सुबह 09 बजकर 43 मिनिट तक

आज 19 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल 

19 नवंबर 2025 बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 09 बजकर 43 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत रहेगी। इस दिन श्राद्ध अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा यानी पितरों की शांति के लिए तर्पण-पिंडदान के लिए ये दिन ठीक रहेगा। बुधवार को सौभाग्य, शोभन, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि बदलेगा।

विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त

शक संवत: 1947, विश्वावसु

पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष

अमांत: कार्तिक

तिथि

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी — 09:43 AM तक

नक्षत्र : स्वाती — 07:59 AM तक

योग: सौभाग्य — 09:01 AM तक

सूर्य और चंद्रमा

सूर्योदय — 06:47 AM

सूर्यास्त — 05:26 PM

चन्द्रोदय — 06:47 AM (20 नवंबर)

चन्द्रास्त — 04:35 PM

राहु काल — 12:06 PM से 01:26 PM

यम गण्ड — 08:07 AM से 09:27 AM

अमृत काल — 09:51 PM से 11:38 PM

ब्रह्म मुहूर्त — 05:10 AM से 05:58 A

आज का राशिफल: 19 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 19 नवंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष (Aries)

धन को आज सावधानी के साथ मैनेज करें। काम पर छोटी दिक्कतों के बावजूद आप डेडलाइन पूरा करेंगे और प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। सकारात्मक रवैया आज व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में मदद करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आज रिप्लाई पॉजिटिव मिलने की पूरी संभावना है। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। सिंगल लोग अभी पार्टनर की खोज से थोड़ा ब्रेक लें—जो आपका है, वह सही समय पर खुद आ जाएगा।

मिथुन (Gemini)

ईमानदारी बनाए रखें। आज काम से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का अच्छा मौका है। टीम मीटिंग में गुस्से से बचें। धन का मामला आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज के दिन आय और व्यय में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ आपको भरपूर मिलेगा।जो लोग विदेशों से व्यापार आदि करते हैं उनको आज अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था वह आपको वापस मिल सकता है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। दिन शुभ है। मित्रों पर धन खर्च हो सकता है। गुस्से को नियंत्रित करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

सिंह (Leo)

दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की संभावनाएँ हैं और मन में नए विचार आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में मतभेद और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। स्वभाव पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo)

दिन मिला-जुला रहेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा और मित्रों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च तनाव देगा। आज के दिन आपको एक साथ कई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है. आज के दिन आपको ससुराल पक्ष की तरफ से मान-सम्मान मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की प्राप्त में लगे हुए हैं उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आज के दिन कुछ लोग आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं।  ऐसे में आपको सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।

तुला (Libra)

दिन शुभ रहेगा। धन लाभ होगा और भाग्य साथ देगा। कार्यों में सफलता और नौकरी में तरक्की संभव है।आपको आज के दिन अपने पड़ोसियों से वाद-विवाद में उलझनें से बच कर चलना होगा। आपका जो काम लंबे समय अटका हुआ था वह आज पूरा हो सकता है।  नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सरकारी एग्जाम तैयारी करने वाले छात्रों को लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी के योग हैं और काम का बोझ भी बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है।

धनु (Sagittarius)

दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्य सरलता से होंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन असहज लग सकता है। विदेश से समाचार मिल सकता है। परिवार की समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। वस्त्र-आभूषण खरीदने का मन बनेगा।

मकर (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा। काम में बाधाएँ आ सकती हैं। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी बुजुर्ग से धन लाभ संभव है। योग-ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। दफ्तर में पेंडिंग काम पूरा होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

कुम्भ (Aquarius)

दिन शुभ रहेगा। मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवार और मित्रों से लाभ होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा करेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। खान-पान और यात्रा में सावधानी रखें।

मीन (Pisces)

दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी और काम का बोझ बढ़ सकता है। मन अशांत रहेगा। वाणी की मधुरता नए संबंध दिलाएगी। खर्च बढ़ेंगे। किसी पुरानी बात से तनाव रहेगा। मित्र का सहयोग मददगार होगा। पारिवारिक सुख में उतार-चढ़ाव रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button