
आज 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल
आज एकादशी – 11:12 ए एम तक, द्वादशी है, आज शुक्रवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 10:40 प्रात: से 12:05 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज मघा 01:57 पी एम तक/पूर्वाफाल्गुनी का योग है। चन्द्रमा आज सिंह में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:22 प्रात: और सूर्यास्त 05:48 सायं बजे होगा।
तिथि: रमा एकादशी, साथ में गोवत्स द्वादशी एवं तुला संक्रांति
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
योग: शुभ
करण: बालव
सूर्योदय: प्रातः 6:22 बजे
सूर्यास्त: सायं 5:45 बजे
चंद्रमा: कन्या राशि में
पर्व एवं व्रत: रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी पूजन, तुला संक्रांति का स्नान एवं दान महत्त्वपूर्ण
विशेष योग: आज तुला संक्रांति पर सूर्य का तुला राशि में प्रवेश — धार्मिक स्नान, दान एवं सूर्योपासना का श्रेष्ठ दिन।
आज का राशिफल
आज रमा एकादशी के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आज ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से ही बुध और मंगल विराजमान है, जिससे त्रिग्रही के अलावा बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल
♈ मेष राशि (Aries)
सूर्यगोचर से आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय में नई योजनाएं बनेंगी जो भविष्य में लाभ देंगी। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अतिउत्साह में बजट से बाहर खर्च न करें। भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, जबकि बेरोजगारों को अभी प्रयास जारी रखना होगा। अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। भूमि अथवा वाहन के लिए ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो अपनी क्षमता से अधिक न लें। किसी भी सभा अथवा मीटिंग में अपनी बात रखने में कुछ असुविधा महसूस हो सकती है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि या भवन में निवेश संभव है।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
जल्दबाजी में कोई कार्य या निर्णय न करें, अन्यथा नुकसान होगा। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न हो, इसका ध्यान रखें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।
♋ कर्क राशि (Cancer)
कार्य पर ध्यान दें और समय पर कार्य पूर्ण करने की कोशिश करें। उधारी संबंधी मामलों को लेकर इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। नया निवेश या नया कार्य करते समय उसके बारे में जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। आहार नियंत्रित रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अविवाहितों को मनचाहा साथी मिलने की संभावना है।
♌ सिंह राशि (Leo)
दूसरों की बातों में आकर नुकसान न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों में न होने दें। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बजट बनाकर खर्च करने से आर्थिक समस्या से बच जाएँगे। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। जल्दबाजी में फैसला न करें।आजीविका के नए स्रोत मिलेंगे और पुराने निवेश से लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♍ कन्या राशि (Virgo)
अपने कर्मों पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक तथा रोचक गतिविधियों में भी समय जरूर व्यतीत करें। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज टाल दें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। आलस्य न करें। योजनाबद्ध कार्य करने से सफलता मिलेगी।
♎ तुला राशि (Libra)
किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। सावधानी लेने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएँगी।अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार में मंदी के कारण कुछ कार्य प्रभावित होंगे। आज यात्रा करनी पड़ सकती है। संचित धन का उपयोग होगा और भूमि-भवन अनुबंध बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
अविवाहितों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है। कार्यों में बाधाएं आएंगी, परंतु न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा। । जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई समाधान भी नहीं है। युवाओं को माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करनी चाहिए।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। व्यापार विस्तार में धन लग सकता है।पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पारिवारिक संपत्ति विवाद उभर सकता है, पर आकस्मिक धन लाभ के योग भी हैं।
♑ मकर राशि (Capricorn)
सुबह जीवनसाथी से विवाद संभव है, पर आर्थिक लाभ से अटके कार्य पूरे होंगे। भावनाओं पर काबू रखें। अपने कार्यों को बीच में ही छोड़कर दूसरों की मदद करना भी समझदारी नहीं है। किसी के साथ हँसी मजाक करते समय गलत शब्दों का चयन न करें। अपना मान-सम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखें।संयम और धैर्य से परिस्थिति संभालें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
अनजाने में हुई गलती से मन दुःखी रहेगा, परंतु पुराने अटके कार्य पूरे होंगे। अति आत्मविश्वास जैसी भावना अपने अंदर न आने दें। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इससे संबंधित किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी जाती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
♓ मीन राशि (Pisces)
जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला गलत परिणाम दे सकता है, इसलिए सहनशीलता रखें। अपने कार्यभार को अन्य लोगों के साथ बांट लेने से आप अपने लिए समय निकाल पाएँगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें। धनकोष में वृद्धि होगी। करियर को लेकर गंभीर निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास की कमी के कारण जल्दबाजी में निर्णय न लें। शांत मन से आगे बढ़ें।




