देश/दुनियाधर्म
Trending

वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक रहें सावधान, जल्दबाजी से बचें

आज का पंचांग और राशिफल – 30 सितंबर 2025

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मूल नक्षत्र में मौजूद होंगे। यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है। इसके देवता नैऋति और शासक ग्रह केतु हैं। यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है।  किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। आज माता महागौरी की आराधना का दिन है। बहुत से लोग आज कन्या पूजन करेंगे। महाअष्टमी पर कन्या पूजन का पहला मुहूर्त- सुबह 05:01 बजे से लेकर सुबह 06:13 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त में भी कन्या पूजन किया जाएगा।

 

सूर्योदय: 06:13 प्रातः

सूर्यास्त: 06:08 सायं

चंद्रमा राशि: धनु

तिथि: अष्टमी – 06:06 सायं तक, फिर नवमी

नक्षत्र: मूल – 06:17 पूर्वाह्न तक, फिर पूर्वाषाढा

पक्ष: शुक्ल पक्ष, आश्विन

योग: शोभन – 01:03 पूर्वाह्न तक, फिर अतिगण्ड

वार: मंगलवार

राहुकाल: 03:09 अपराह्न – 04:39 अपराह्न

शक संवत: 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

विशेष जानकारी

30 सितंबर 2025 को बृहस्पति और चंद्रमा के केंद्र भाव में होने से गजकेसरी योग बन रहा है। यह शुभ राजयोग कई राशियों को धनवान बनाएगा। मेष और वृष का मान-सम्मान बढ़ेगा, कर्क को कोर्ट केस में जीत मिलेगी। सिंह और मकर का बैंक बैलेंस बढ़ेगा। हालांकि, कुछ राशियों को व्यवसाय में सतर्कता बरतनी होगी। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का  राशिफल

मेष (Aries)

आज के दिन धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें और विशेष महत्व के कार्य पूरे करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी, हालांकि कारोबारी समस्याओं का सामना भी हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और आप किसी कार्य को पूरा कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता मिलेगी। समय अनुकूल है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब हो सकता है। अपने प्रियजनों के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती रहेंगी।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी और मनचाही कार्य सिद्धि होगी। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer)

थकान और कमजोरी रह सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा और आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चनें दूर होकर स्थिति मनानुकूल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

सिंह (Leo)

आज लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। दूर स्थान से संदेश प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)

आज आपके लिए शुभ रहेगा। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम प्रसंग में हड़बड़ी न करें। आय में निश्चितता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा और न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला (Libra)

आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कानूनी अड़चन दूर हो जाएँगी और लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। हल्की हँसी-मज़ाक न करें। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज मिश्रित फलदायक रहेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। काम बहुत है, आप अच्छी कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों में लगें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

आज मिला-जुला रहेगा। आंखों के रोग और चोट से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन हो सकता है।

मकर (Capricorn)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुंभ (Aquarius)

आज दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस न करें। साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन (Pisces)

आज मिश्रित फलदायक रहेगा। कमर और पैरों में परेशानी हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button