उत्तराखंड
Trending

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : बारिश, बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च से 23 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जना और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी।
18 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
19 और 20 मार्च को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कई जगहों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत जैसे जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
20 मार्च को पूरे राज्य में असर देखने को मिलेगा। पर्वतीय इलाकों में व्यापक बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बादलों की तेज गर्जना की चेतावनी दी गई है।
21 और 22 मार्च को भी मौसम का असर बना रहेगा। खासतौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं जारी रहेंगी, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
23 मार्च को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button