
आज 29 अक्टूबर 2025 बुधवार का पंचांग और राशिफल
आज 29 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का 22वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो कि 09:23 ए एम तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। बता दें कि आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे।
सूर्योदय: 06:30 प्रातः
सूर्यास्त: 05:37 सायं
चंद्रमा: मकर राशि में
तिथि: सप्तमी – सुबह 09:42 बजे तक, अष्टमी आरंभ
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा – शाम 05:18 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण
योग: सौभाग्य – रात्रि 08:46 बजे तक, तत्पश्चात शोभन
करण: गरज – दोपहर 09:42 बजे तक, तत्पश्चात वणिज
पक्ष: शुक्ल पक्ष
मास: कार्तिक
विक्रम संवत: 2082
वार: बुधवार
शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 AM – 12:28 PM
ग्रहस्थ जीवन व मांगलिक कार्यों के लिए: दोपहर 12:30 से 1:30 तक शुभ
लाभ अमृत चौघड़िया: प्रातः 06:30 से 09:30
राहुकाल: दोपहर 12:00 – 1:30 बजे
दिशा शूल: उत्तर दिशा
♈ मेष राशि (Aries)
आप अपने किसी करीबी के लंबे समय से चले आ रहे व्यवहार से तंग आ चुके हैं. सामने वाला आपकी शांत प्रवृत्ति को कमजोरी समझ बैठा है, लेकिन ईश्वर पर आपका विश्वास आपको किसी गलत कदम से रोकेगा. कार्यस्थल पर एक सहकर्मी आपके व्यक्तित्व से ईर्ष्या करता है, इसलिए संयम रखें. किसी धार्मिक स्थल पर जाने की इच्छा पूरी हो सकती है.
भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी और मन अशांत रहेगा। व्यापार में कोई अवसर छूट सकता है। किसी अपने के दुखद समाचार से मन उदास रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। दोपहर बाद स्थिति कुछ बदल सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं। आपको धैर्य और संयम से समस्या को काबू में कर लेना चाहिए।
भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां दुर्गा को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आप आज मस्ती के मूड में रहेंगे और परिवार को खुश रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने से संबंध मजबूत होंगे। यात्रा में विलंब संभव है, इसलिए सावधानी रखें। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अपना कोई भी प्लान किसी के समक्ष जाहिर न करें। संभव हो, तो ऑफिशियल यात्रा को टाल दें।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं।
♋ कर्क राशि (Cancer)
सेहत में कमजोरी रह सकती है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही बिन मांगे सलाह दें। किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवार जनों की राय अवश्य लें। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों से बचें। पुराने शौक फिर से याद आएंगे।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद
उपाय: चंद्रदेव को दूध में मिश्री मिलाकर अर्पित करें।
♌ सिंह राशि (Leo)
आज भाग्य आपका साथ देगा। आलस्य में आकर किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। बहसबाजी की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। लापरवाही और लेटलतीफी जैसी नकारात्मक बातों को लगाम दें।कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और नई साझेदारी लाभकारी रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंग: मोती जैसा सफेद
उपाय: चावल और दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
मानसिक दबाव के बावजूद दिन आनंददायक रहेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें। किसी वजह से मन असंतुलित रह सकता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। माता-पिता का मान-सम्मान बनाए रखें। कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है, सतर्क रहें। प्रियजन के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: माता दुर्गा को इत्र और मीठे पान का भोग लगाएं।
♎ तुला राशि (Libra)
आज कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके सामने आने वाली सभी कठिन समस्याएं आपके धैर्य और संयम की परीक्षा लेंगी। विपरीत परिस्थितियों से विचलित होने के बजाय, आपको अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है, लेकिन इन्हें अपनी प्रगति में बाधा न बनने दें। आपको अतीत में किए गए कुछ अच्छे कामों का फल मिल सकता है. नईभाई-बहनों का सहयोग मिलेगा परंतु बहस से बचें । परिवार में बुजुर्गों की तबीयत पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नीला
उपाय: भगवान कृष्ण को तुलसी पत्र अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
अपनी सोच बदलें और दूसरों की राय को इतना महत्व न दें कि वे आप पर हावी हो जाएं। कोई आपकी मर्ज़ी के बिना कोई ऐसा कदम उठा सकता है जिसे आप स्वीकार न कर पाएं। आप अपने आध्यात्मिक ज्ञान को गहरा करने के लिए किसी आश्रम में जाने की योजना बना रहे हैं। कोई पुराना विवाद बड़ी दुश्मनी में बदल गया है और दूसरा व्यक्ति लगातार आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर सकते हैं जिसके दोनों पक्षों के साथ अच्छे संबंध हों, क्योंकि उनकी मदद से समझौता हो सकता है। परिवार में सौहार्द रहेगा।धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी. माता की सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ संभव है।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और बेलपत्र अर्पित करें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो बहुत मीठी बातें करते हैं, क्योंकि वे आपको धोखा देने के इरादे से ऐसा कर सकते हैं। इस समय किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। यह समय किसी भी विवाद में पड़ने से बचने का है। जल्दबाज़ी न करें, एक काम पूरा करने के बाद ही दूसरा काम शुरू करें। आपको धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए, क्योंकि कामों में जल्दबाज़ी करने से गलतियां और छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। आपकी सोच बहुत सकारात्मक है, लेकिन आपको अपने जीवन में थोड़ी स्थिरता लाने की कोशिश करनी चाहिए। मित्रों से भेंट और मनोरंजन का समय मिलेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए सरप्राइज प्लान करें।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और केले का दान करें।
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे. परिवार में सुख रहेगा। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में तनाव है और रिश्तेदारों से मतभेद बढ़ सकते हैं. अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएँ और किसी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखलअंदाज़ी न करने दें, क्योंकि इससे गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। व्यापार में, गलत अवसर चुनने से आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक: 10,शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और काले तिल दान करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
धन हानि की संभावना है, सतर्क रहें।किसी नए अवसर का लाभ उठाने की कोशिश सफल हो सकती है. कार्यस्थल पर कोई सहकर्मी ऐसी स्थिति पैदा कर सकता है, जहां आपको उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात साबित करनी पड़े। आपके वैवाहिक जीवन में बदलाव आ सकते हैं और आपके जीवनसाथी का आपके प्रति व्यवहार बिगड़ सकता है। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के संबंध गलत लोगों से हो सकते हैं, इसलिए दोस्ती को ज़्यादा गहरा न होने दें। इस बात पर ध्यान दें कि आपका बच्चा किस तरह के दोस्तों के साथ संगति कर रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। मन शांत करने के लिए ध्यान लगाएं।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान शनि के मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं.
♓ मीन राशि (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता प्राप्त होगी। खर्च बढ़ेंगे, इसलिए बचत करें।नए अवसर आपके सामने आ रहे हैं और एक बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव शुरुआत में आपके जीवन में थोड़ी उथल-पुथल मचा सकता है, लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ आपके अनुकूल होता दिखाई देगा. आप उन लोगों से दूरी बना सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने की नीयत रखते हैं। आपको अचानक कोई कीमती चीज मिल जाएगी जो बहुत समय पहले खो गई थी, जिससे आपको खुशी होगी।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी का दीपक जलाएं।




