देशधर्म
Trending

वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ ही आज गुप्त शत्रु से खतरा

गोपाष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी भी है आज

आज 30 अक्टूबर, 2025 का पंचांग और राशिफल

आज 30 अक्टूबर दिन गुरुवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10:06 AM तक रहेगी उसके उपरांत नवमी तिथि शुरू हो जाएगी । गोपाष्टमी का त्योहार भी कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जो मथुरा, वृन्दावन और ब्रज क्षेत्र में विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस दिन भगवान कृष्ण ने इन्द्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी ऊँगली पर उठाया था। गोपाष्टमी के दिन इन्द्र देव ने अपनी पराजय स्वीकार की थी। इस त्योहार पर गायों और उनके बछड़ों को सजाकर उनकी पूजा की जाती है, जो गायों के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक है। साथ ही हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और पूरे दिन का व्रत रखते हैं।

सूर्योदय: 06:31 प्रातः

सूर्यास्त: 05:37 सायं

चंद्रमा: मकर राशि में

तिथि: अष्टमी – 10:06 ए.एम. तक, तत्पश्चात नवमी तिथि

नक्षत्र: श्रवण – 06:33 पी.एम. तक, तत्पश्चात धनिष्ठा

पक्ष: शुक्ल पक्ष

योग: शूल – 07:21 ए.एम. तक, तत्पश्चात गण्ड – 06:16 ए.एम. (31 अक्टूबर तक), वृद्धि योग

वार: गुरुवार

राहुकाल: 01:27 अपराह्न से 02:50 अपराह्न

शक संवत: 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल 

30 अक्टूबर 2025 को उभयचरी योग बन रहा है। इसके प्रभाव से मेष राशि के जातकों के लिए करियर में यश, धन और समृद्धि के योग बन रहे हैं। मेष राशि वालों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वृष और मिथुन को सफलता मिलेगी। कर्क की संतान संबंधी बाधाएं दूर होंगी, सिंह विवादों में जीतेंगे। तुला को आर्थिक चिंता सता सकती है। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मन को शांत रखें। ग्रह स्थिति लाभदायक है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं।अधीनस्थों पर अनावश्यक क्रोध से बचें, वरना पद की गरिमा को क्षति हो सकती है। रिटेल व्यापारियों के लिए शुभ दिन। काम की अधिकता से व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। वृद्धजनों को हड्डियों की समस्या हो सकती है। युवा दिखावे से दूर रहें। बैठकर काम करने वालों को शारीरिक गतिविधि की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश या मित्रों से लाभ मिलेगा। शेयर व प्रॉपर्टी निवेश से मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के परिणाम कुछ देर से मिल सकते हैं। इस बात को लेकर तनाव में न आएँ, क्योंकि परिणाम बेहतर ही होंगे। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। साझेदारी व्यवसाय में लाभ संभव। परिवार में हल्की समस्या रहेगी लेकिन माहौल सुखद रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। खुद मेहनत करें। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी की कोई गतिविधि आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बनाएगी, इसलिए थोड़ा सचेत रहें। संपत्ति व वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है। संपत्ति से फायदा होगा। मानसिक तनाव से बचें। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। यात्रा संभव है।

कर्क राशि (Cancer)

कारोबार मध्यम रहेगा लेकिन शेयर बाजार से लाभ संभव। पुराने निवेश से फायदा होगा। विरोधी शांत रहेंगे। अभी लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय आगे चलकर लाभ देगा। मकर राशि में चंद्रमा के गोचर से कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पार्टनर की मदद से आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पुराने रोगों में सुधार होगा। मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें, क्योंकि जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

व्यापारियों के लिए अच्छा दिन। कारोबार विस्तार की नई योजना बन सकती है। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति रखना आपको नुकसान दे सकता है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई खास योजना स्थगित भी करनी पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। निवेश टालें। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। कानूनी मामला सुलझ सकता है। ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo)

व्यापार में आर्थिक लाभ और रुका धन प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की की संभावना। कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल सकेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है। दूसरों पर अति विश्वास न करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि (Libra)

अचानक लाभ के योग। व्यापारिक यात्रा शुभ रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में लाभ। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच-समझकर निर्णय लें। पुराने दोस्तों से मिलना संभव। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को घर परिवार में धैर्य व स्पष्टता से अपनी बात रखनी चाहिए. परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें.कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें, चिड़चिड़ापन नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। जोखिम भरे निर्णय न लें।

धनु राशि (Sagittarius)

कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ संभव। योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कार्य हेतु यात्रा संभव। सेहत पर ध्यान दें, थकान रह सकती है। रिश्तों में संवेदनशीलता रखें। मित्रों की अनदेखी न करें। सामाजिक गतिविधियों पर जोर रहेगा. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. तेजी बनाए रखें. सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे.

मकर राशि (Capricorn)

धनलाभ के योग हैं लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा। यात्राएं लाभकारी होंगी। खर्च बढ़ सकता है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। नए वस्त्र या आभूषण मिल सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल न दें। थकान और पारिवारिक मतभेद की संभावना।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन लाभदायक रहेगा । कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। कर्म के अनुसार फल मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ संभव। निर्णय सोच-समझकर लें। भ्रम की स्थिति रहेगी लेकिन प्रॉपर्टी निवेश फायदेमंद होगा। छोटी परेशानियां दूर होंगी। यात्रा शुभ रहेगी। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

नौकरी व व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे। व्यय बढ़ेगा लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। क्रोध से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। छात्रों के लिए शुभ दिन। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button