Daily horoscopeदेशधर्म

2 अगस्त का पंचांग और राशिफल, जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त और किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज गजानन संकष्टी चतुर्थी, सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग

2 अगस्त 2026, रविवार का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

दिन: रविवार

माह: श्रावण

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: चतुर्थी रात्रि 11:15 बजे तक, इसके बाद पंचमी।

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद रात्रि 9:37 बजे तक, इसके बाद उत्तर भाद्रपद।

चंद्रमा: कुंभ राशि में दोपहर 3:26 बजे तक, इसके बाद मीन राशि में।

सूर्य: कर्क राशि में।

योग: अतिगण्ड योग रात्रि 10:30 बजे तक।

करण: बव प्रातः 11:14 बजे तक, इसके बाद बालव रात्रि 11:15 बजे तक।

सूर्योदय: प्रातः 5:43 बजे।

सूर्यास्त: सायं 7:11 बजे।

चंद्रोदय: रात्रि 9:24 बजे।

चंद्रास्त: प्रातः 8:52 बजे।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक।

राहुकाल: सायं 5:30 बजे से 7:11 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम।

आज का विशेष

आज गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत है। सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही पंचक का प्रभाव भी रहेगा। भगवान गणेश एवं भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा।

आज का शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: रात्रि 9:37 बजे तक शुभ कार्यों के लिए अनुकूल।

पूजा के लिए श्रेष्ठ समय: प्रातः सूर्योदय के बाद से पूर्वाह्न तक।

आज का राशिफल

लाभ: मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता, धन लाभ और करियर में प्रगति के अवसर लेकर आया है।

सावधानी: कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, खर्च, निवेश और विवाद से जुड़े मामलों में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मेष (Aries)

आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका उत्साह बढ़ेगा। करियर को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। धैर्य रखें।

शुभ रंग: सफेद।

उपाय: शिवजी की पूजा करें।

वृष (Taurus)

रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। मतभेद से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी।

उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

मिथुन (Gemini)

तेजी से काम करने का दिन है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। गुस्से को काबू में रखें। खर्चों को नियंत्रित करें। उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। आज जल्दबाजी से बचें।

शुभ रंग: आसमानी।

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

कर्क (Cancer)

आपका सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। अपनी योजनाओं को लागू करें। यह समय काम को आगे बढ़ाने का है। व्यापार में अधिक धन निवेश से बचें। आज कम बोलें।

शुभ रंग: सफेद।

उपाय: किसी गरीब को दूध दान करें।

सिंह (Leo)

भाग्य का साथ मिलेगा। आलस्य छोड़कर काम करें। आपके काम की सराहना होगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। करीबी लोगों से मतभेद हो सकता है, इसलिए गुस्से से बचें। खर्चों को नियंत्रित रखें।

शुभ रंग: केसरिया।

उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

अनजान लोगों से मतभेद हो सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी की आलोचना करने से बचें। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। नकारात्मक विचारों से बचें।

शुभ रंग: पीला।

उपाय: शिवजी की पूजा करें।

तुला (Libra)

धन की स्थिति बेहतर होगी। करियर को आगे बढ़ाने का समय है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ का योग है। आलस्य से बचें।

शुभ रंग: क्रीम।

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन निवेश से लाभ होगा। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। गुस्से से बचें।

शुभ रंग: मरून।

उपाय: शिवजी की पूजा करें।

धनु (Sagittarius)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम में मन लगेगा। कार्यालय में सहयोगियों से मदद मिलेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा से लाभ होगा। व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे। आलस्य से बचें।

शुभ रंग: नारंगी।

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

मकर (Capricorn)

हर काम सावधानी से करें। लोगों से उलझने से बचें। करियर बदलने की योजना फिलहाल टालें। सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में नुकसान की आशंका है। कम बोलें।

शुभ रंग: नीला।

उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

कुंभ (Aquarius)

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के सहयोग से काम बनेंगे। नकारात्मक सोच से बचें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे पर जल्दबाजी से बचें।

शुभ रंग: आसमानी।

उपाय: किसी गरीब को भोजन कराएं।

मीन (Pisces)

उधार के लेन-देन से बचें। लंबी दूरी की यात्रा टालें। खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों की सलाह लेकर निर्णय लें। आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास करें। व्यापार में नुकसान की आशंका है।

शुभ रंग: केसरिया।

उपाय: शिवजी की पूजा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button