
आषाढ़ शुक्ल नवमी आज, साध्य योग का संयोग, पढ़ें बुधवार का पंचांग और सभी 12 राशियों का राशिफल
22 जुलाई 2026, बुधवार का पंचांग: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन और पूरी रात रहेगी तथा गुरुवार सुबह 7:04 बजे तक रहेगी। साध्य योग शाम 6:42 बजे तक रहेगा। जानिए आज का शुभ समय, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का पंचांग | 22 जुलाई 2026, बुधवार
तिथि: आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी – पूरे दिन और पूरी रात, 23 जुलाई (गुरुवार) सुबह 7:04 बजे तक।
वार: बुधवार
सूर्योदय: प्रातः 5:37 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:18 बजे
चंद्रमा: तुला राशि
नक्षत्र: स्वाती – रात्रि 11:03 बजे तक
योग: साध्य – शाम 6:42 बजे तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
राहुकाल: दोपहर 12:27 बजे से 2:10 बजे तक
शक संवत: 1948 पराभव
विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries)
आज आपकी बाजी पलटने वाली है। दफ्तर में लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम अधिकारियों के सहयोग से पूरा हो सकता है। आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी।आज खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में किसी नए समझौते से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज या समझौते को ध्यानपूर्वक पढ़े बिना हस्ताक्षर न करें। अपनी जिद और गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे रिश्तों और कार्यक्षेत्र में अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। नई नौकरी या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना परेशानी बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव कम होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन शांति और सुकून लेकर आएगा। परिवार में चल रहा पुराना मनमुटाव बातचीत से समाप्त हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने के चक्कर में खुद पर अधिक दबाव न डालें। पुरानी बातों को बार-बार सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा।शाम का समय मित्रों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।
♌ सिंह (Leo)
व्यर्थ के विवादों में समय न गंवाकर अपने काम पर ध्यान दें। क्रोध और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं। रिश्तों में कटुता से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले को सोच-समझकर लें। अनावश्यक बहस और विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे करने में आसानी होगी। कारोबार में नए तालमेल बनने के संकेत हैं। सही समय का इंतजार करें।
♍ कन्या (Virgo)
घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। सरकारी कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं।छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की गलतियों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने से बचें। काम को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है । जीवनसाथी या साझेदार के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों पर खर्च होगा।
♎ तुला (Libra)
लाभ में वृद्धि के योग हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से भटकने की संभावना है। रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना लाभदायक रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
जीवनसाथी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी निजी और गुप्त बातों को हर किसी के साथ साझा न करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। अपने काम पर ध्यान दें और अनावश्यक मामलों से दूर रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा तथा शुभ समाचार मिल सकते हैं।
♐ धनु (Sagittarius)
प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अधिक उत्साह में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।यात्रा लाभदायक रह सकती है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा और आत्मचिंतन से नए रास्ते खुलेंगे।
♑ मकर (Capricorn)
फिलहाल कारोबारी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।काम का अधिक दबाव मानसिक थकान और तनाव बढ़ा सकता है। दूसरों की बातों को लेकर अधिक चिंता करने से बचें। अपने हितैषियों पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। धैर्य से काम लें, समय आपके पक्ष में आएगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
सरकारी कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं।अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी नए निवेश में बिना पूरी जानकारी के धन लगाने से बचें। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
♓ मीन (Pisces)
व्यापार में स्थिति सामान्य रह सकती है। अनावश्यक खर्च और विरोधियों से सतर्क रहें। भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। पुराने मामलों को बार-बार सोचकर खुद को परेशान न करें। किसी विवाद में उलझने के बजाय शांत रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें।




