Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मिथुन, मीन और मेष राशि वाले आज न लें कोई भी महत्वपूर्ण फैसला

आज 18 नवम्बर का पंचांग और राशिफल 

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कालयुक्त संवत्सर

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947 (विश्वावसु संवत्सर)

पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष

अमांत: कार्तिक

तिथि:

कृष्ण पक्ष त्रयोदशी — Nov 17, 04:47 AM – Nov 18, 07:12 AM

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी — Nov 18, 07:12 AM – Nov 19, 09:43 AM

नक्षत्र:

स्वाति — Nov 18, 05:01 AM – Nov 19, 07:59 AM

योग: आयुष्मान 08:08 AM तक

उसके बाद सौभाग्य योग

वणिज 07:12 AM तक

विष्टि 08:27 PM तक उसके बाद शकुनि

राहुकाल: 02:54 PM – 04:15 PM

चंद्र राशि: तुला

सूर्योदय: 6:46 AM

सूर्यास्त: 5:37 PM

चन्द्रोदय: 4:54 AM

चन्द्रास्त: 4:16 PM

आज  का राशिफल

मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक क्रोध पर नियंत्रण रखें। वृषभ, कर्क और धनु आर्थिक विकास के साथ-साथ करियर, पारिवारिक जीवन और यहां तक कि वैवाहिक जीवन में भी प्रगति का आनंद लेंगे। मिथुन और मीन राशि वालों को रिश्तों में आंतरिक संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। ज़िम्मेदारी लें। अतीत को भूलने की करें कोशिश। कन्या और कुंभ राशि वालों को ठहराव से उबरना होगा। वहीं, सिंह राशि वालों को विश्वासघात से जूझना पड़ेगा। पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेष  :  राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नए अनुभवों का लाभ मिलेगा जिससे कुछ प्रोजेक्ट आसानी से पूरे होंगे। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। कुछ कार्यों में धन अधिक खर्च हो सकता है जिससे आय-व्यय में असंतुलन रहेगा। भविष्य की योजनाओं में संभलकर कदम रखें। आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। साथ ही अनजान लोगों से अपनी व्यक्तिगत बातें साझा न करें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा ।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज किसी भी जरूरी काम में सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। भौतिक सुखों पर खर्च बढ़ेगा। किसी मुद्दे पर परिवार के सदस्य की सलाह काम आएगी। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता संभव है। जल्दी सफलता हासिल करने की चाहत में किसी गलत रास्ते को न अपनाएँ। धैर्य रखकर उचित समय का इंतजार करें। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार के लिहाज से अच्छा दिन है। व्यावहारिक सोच रखें। आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा। किसी दोस्त की मदद से किसी योजना में लाभ मिल सकता है। परिवार की ओर से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। घर में मेहमानों का आगमन संभव है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्ततम तथा थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और मन मुताबिक कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। बाहर काम करने वालों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आलस्य छोड़ना होगा तभी काम बनेंगे। छात्रों के लिए दिन मिलाजुला है, पढ़ाई पर ध्यान बढ़ाएं।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक मजबूती का दिन है। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विवाह में बाधाएं दूर होंगी। अगर कहीं यात्रा का प्लान बन रहा है तो सतर्क रहें या स्थगित कर दें। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में नए अवसर मिलेंगे।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए अच्छा दिन है। आप अपनी परिस्थितियों में कोई सार्थक बदलाव नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति आपके भविष्य के लिए अनुकूल नहीं है। जल्द ही, ये परिस्थितियाँ बदलने लगेंगी। आने वाले बदलावों के दौरान आप चिंतित हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें सामान्य हो जाएँगी।  आपके मन में बहुत उलझन है।  अपना नज़रिया बदलकर आप इस दुविधा का समाधान कर सकते हैं। किसी भी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश न करें। बच्चों के कोर्स में दाखिले के लिए दिन अच्छा है। वेतन और प्रमोशन के संकेत हैं। कहीं भी जल्दी अपनी प्रतिक्रिया न दें, पहले स्थितियों को समझना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें तथा अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।

तुला (Libra)

सुबह के समय कुछ परेशानियां मिल सकती हैं लेकिन दिन बीतने के साथ कमी आएगी। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। वरना आपके कार्य में रुकावटें आ सकते हैं। रिश्तों में आपको कभी वह सम्मान नहीं मिला जिसके आप हकदार थे। सब कुछ होने के बावजूद, कुछ कमी का एहसास बना रहता है। अभी खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा। हाल ही में, आपको एक रिश्ते में विश्वासघात का सामना करना पड़ा है, और अब आप एक नया रिश्ता शुरू करने से डर रहे हैं।  दूसरा व्यक्ति आपकी स्वीकृति का इंतज़ार कर रहा है।  आप अभी भी पुरानी यादों में डूबे हुए हैं। उनसे उबरें और देखें कि आगे और भी बेहतर समय आपका इंतज़ार कर रहा है।

वृश्चिक (Scorpio)

बेवजह जोखिम उठाने की आपकी आदत ने आपको गंभीर संकट में डाल दिया है, और अब आपको अपने किए पर गहरा पछतावा है। इस स्थिति के कारण आर्थिक नुकसान भी हुआ, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।किसी अनुभवी व्यक्ति ने आपको इस मुश्किल से बाहर निकाला है। अब आप भविष्य में ऐसी ही परिस्थितियों से बचने के लिए अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करेंगे।जीवनसाथी से किसी बात पर झूठ बोलना बहुत महंगा पड़ सकता है। अगर सच्चाई सामने आ गई, तो यह रिश्ते के अंत का कारण बन सकता है।  अपने विचारों में नकारात्मकता पर काबू पाएँ, और धैर्य और शांति के साथ अपनी स्थिति को समझें और सही समाधान खोजें।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सफलता का दिन है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को अचानक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो यह कदम शुभ रहेगा। निवेश से फायदा मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। इच्छाओं की पूर्ति का दिन है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पर अधिक भरोसा न करें। किसी प्रियजन की कड़वी यादें अभी भी आपके दिल में हैं। ये यादें आपको लगातार अवसाद में डाल रही हैं।  किसी मित्र की मदद से आप इस दुःख से उबर सकते हैं। पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ सकते हैं कि आप घर छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। आप नई नौकरी की तलाश में हो सकते हैं.धन प्राप्ति के योग हैं। बचत भी होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी संग घूमने का प्लान बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन (Pisces)

नए रिश्ते बनाने से पहले पुराने रिश्तों से दूरी बनाना ज़रूरी होता है, अन्यथा आप किसी भी रिश्ते के साथ तालमेल नहीं बिठा पाएंगे। आप पुराने लोगों और जगहों से दूर जा रहे होंगे। आप नई नौकरी के लिए दूर जाने पर विचार कर रहे हैं। किसी प्रियजन के विश्वासघात ने आपको अलग-थलग कर दिया है, और अब आप दूसरों पर भरोसा नहीं करते। रोजगार की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दूसरों के माध्यम से धन लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव संभव है लेकिन दांपत्य जीवन में खुशहाल पल मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button