देश
Trending

अलर्ट के बाद वैष्णो देवी यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जारी की है चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात से कर सकता है जम्मू कश्मीर और आस पास क्षेत्र को प्रभावित

5 से 7 अक्टूबर 2025 तक यात्रा स्थगित 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी चेतावनी के मद्देनज़र श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा 8 अक्टूबर 2025 से पुनः प्रारंभ की जाएगी।

श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी अपडेट पर भरोसा करें। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी. कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-बारिश की संभावना है। विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ रविवार से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. विभाग ने एक एडवाइजरी में कहा, ‘इस प्रणाली के प्रभाव से पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर, 2025 तक जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) होने की संभावना है. यह गतिविधि पांच अक्टूबर की रात से सात अक्टूबर की सुबह के दौरान होगी।

इस बीच, कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है और राजस्थान के जयपुर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने और राहत दलों को तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button