
16 अक्टूबर 2025 का पंचांग और राशिफल
आज गुरुवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि रहेगी। साथ ही अश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, विष्टि करण, बव करण और बालव करण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ विशाखा नक्षत्र में कदम रखेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुरू होगी और 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में कई पर्व उदया तिथि से मनाई जाते हैं। इसके लिए शुक्रवार 17 अक्टूबर को रमा एकादशी मनाई जाएगी।
विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त
शक संवत: 1947, विश्वावसु
चंद्र मास: पूर्णिमांत – कार्तिक | अमांत – आश्विन
तिथि: कृष्ण पक्ष दशमी (सुबह 10:35 बजे तक), उपरांत एकादशी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: आश्लेषा (12:42 PM तक), उपरांत मघा
योग: शुभ (02:10 AM तक), उपरांत शुक्ल योग
करण: विष्टि (10:36 AM तक), उपरांत बव (10:50 PM तक), बाद में बालव
सूर्य और चंद्र समय
सूर्योदय: 6:28 AM
सूर्यास्त: 5:56 PM
चंद्रोदय: 1:43 AM
चंद्रास्त: 3:05 PM
राहुकाल : दोपहर 1:38 se 3: 04 tak
सूर्य: कन्या राशि में
शुक्र: कन्या राशि में (निर्बल)
बुध और मंगल: तुला राशि में
चंद्रमा: दोपहर तक कर्क, बाद में सिंह
केतु: सिंह में | बृहस्पति: मिथुन में | शनि: मीन में | राहु: कुंभ में
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2025)
♈ मेष (Aries)
मेष राशि के जातक समय तेजी से सुधार लेगा। भावनात्मक स्तर पर सहजता से कार्य करेंगे। अपनों के साथ स्मरणीय समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे।लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। व्यवस्था मजबूत रखेंगे। कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। जरूरी कार्य समय से करेंगे। प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। साहस से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ा रहेगा।
आज का उपाय: जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें। लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। वादा निभाएं।
♉ वृषभ (Taurus)
वृष राशि के लोगों को व्यक्तिगत कार्यों पर फोकस बढ़ाना चाहिए। घर की साज सज्जा पर बल रहेगा। अन्य के मामलों में दखल देने से बचें। जिम्मेदारों का सानिध्य बनाए रखेंगे। संवेदनशीलता दिखाएंगे। भावावेश में नहीं आएंगे। करियर व्यापार में सफल होंगे. विनय विवेक से काम लें। कामकाज के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे। निजी विषयों पर ध्यान देंगे। करियर व्यापार पूर्ववत् रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा. रुटीन संवारेंगे।
शुभ अंक: 6, 7, 8 | शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: श्रीहरि विष्णु और देवी महालक्ष्मी की पूजा करें। लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। बड़बोली से बचें।
♊ मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों में परिवार को समय देने का भाव बढ़ेगा। भव्यता व खानपान पर ध्यान देंगे। भाईयों के साथ मिलकर कार्यों को पूरा कर सकते हैं। साहस व तेजी बनाए रखेंगे। यात्रा की संभावना बनी रहेगी। फोकस रखेंगे और सद्व्यवहार बनाए रखेंगे। प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे। तात्कालिक लक्ष्य पूरे करेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है। सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे। सामाजिक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहेगा
शुभ अंक: 3, 5, 7, 8 | शुभ रंग: आंवला समान
आज का उपाय: श्रीहरि विष्णु और देवी महालक्ष्मी की पूजा करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। कथा सुनें।
♋ कर्क (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के घर में हर्ष आनंद बढ़ेगा। साज संवार और भव्यता बनाए रखेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। वाणी व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। अतिथि का सत्कार करेंगे। बड़प्पन की सोच रहेगी। धनधान्य बढ़ेगा। संपत्ति के मामले सधेंगे। सकारात्मक संवाद पर जोर रहेगा। आर्थिक प्रबंधन मजबूत बना रहेगा। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। रक्त संबंधों में विश्वास बढ़ाएंगे।
शुभ अंक: 2, 3, 7, 8 | शुभ रंग: भगवा
आज का उपाय: जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें। पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। आदरभाव बढ़ाएं।
♌ सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों में कार्यगत सहजता में वृद्धि होगी। अनुकूलता का स्तर तेजी से बढ़ेगा। आधुनिकता व सृजनात्मकता पर जोर बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार को बेहतर बनाने पर फोकस होगा। मित्रों का समर्थन रहेगा। स्वजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे दाम्पत्य जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। लाभ की स्थिति बढ़त पर रहेगी। सबसे बनाकर चलेंगे। संस्कारों पर जोर बनाए रखेंगे। जीवनस्तर ऊंचा रहेगा। रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी।
शुभ अंक: 1, 3, 7 | शुभ रंग: सनराइज
आज का उपाय: श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें। लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें. कलात्मकता बढ़ाएं।
♍ कन्या (Virgo)
16 अक्टूबर को कन्या वालों के लिए दिन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सूर्य और शुक्र आपकी राशि में हैं, लेकिन शुक्र की कमजोर स्थिति रिश्तों में गलतफहमियां या तनाव पैदा कर सकती है। फालतू खर्च, खासकर लग्जरी या गैर-जरूरी चीजों पर, वित्तीय संतुलन बिगाड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। चंद्रमा का दोपहर तक कर्क में रहना और अश्लेषा नक्षत्र इमोशनल स्ट्रेस बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य में थकान या पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र 21 बार जपें। इससे रिश्तों और वित्त में स्थिरता आएगी।
♎ तुला (Libra)
तुला वालों के लिए दिन मिश्रित और चुनौतीपूर्ण रहेगा। बुध और मंगल आपकी राशि में हैं, जो ऊर्जा तो देता है, लेकिन विष्टि करण और अश्लेषा नक्षत्र की वजह से जल्दबाजी में गलत निर्णय हो सकते हैं। ऑफिस या घर में बहस की स्थिति बन सकती है। यात्रा योजनाओं में रुकावट या कन्फ्यूजन हो सकता है। स्वास्थ्य में नींद की कमी या बेचैनी परेशान कर सकती है। चंद्रमा का सिंह में गोचर दोपहर बाद मानसिक तनाव कम करेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है।
उपाय: भगवान हनुमान को सिन्दूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र 21 बार जपें।इससे मंगल शांत होगा और तनाव कम होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य और प्रबंधन के संयोग से मनोकामनाएं पूरी होंगी। पेशेवर अच्छी स्थिति बनाए रहेंगे। मित्रों का साथ रहेगा। पेशेवर स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। शासन सत्ता से जुड़े कार्य बनेंगे। सबके प्रति सहयोग का भाव रखेंगे। पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य संवरेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी। जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे। मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 3, 7, 8, 9 | शुभ रंग: मरून
उपाय: श्रीहरि विष्णु और देवी महालक्ष्मी की पूजा करें। लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। वचन रखें।
♐ धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव बनेंगे। पेशेवर इच्छित परिणाम पाएंगे। प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर रहेंगे। व्यावसायिक संबंध बल पाएंगे। सहयोगियों में सामंजस्यता बढ़ेगी। निजी संबंधों को बल मिलेगा। पेशेवर प्रयास गति लेंगे। चहुंओर संवार बनी रहेगी। कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। कार्य व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे। साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। लाभ बढ़त पर रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। भाग्यबल से सभी मामले सधेंगे।
शुभ अंक: 3, 7, 8 | शुभ रंग: स्वर्णिम
उपाय : श्रीहरि विष्णु और देवी महालक्ष्मी की पूजा करें। लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं। विनम्रता रखें।
♑ मकर (Capricorn)
मकर राशि के लोगों को साझा अनुबंधों को लंच तक मूर्तरूप देने का प्रयास करना चाहिए। टीम वर्क पर जोर बना रखेंगे। आवश्यक कार्यों में अतिउत्साह न दिखाएं। कामकाज में धैर्य व विनम्रता बनाए रहें। वाणी व्यवहार में सावधान रहें। सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। परस्पर विश्वास रखेंगे। नीति नियमों पर फोकस रहेगा। पहल करने से बचेंगे। घर परिवार में शुभता रहेगी। अपनों के सहयोग से कार्य पूरे करेंगे। प्रशिक्षण व तैयारी पर जोर रहेगा।
शुभ अंक: 5, 7, 8 | शुभ रंग: पीतांबरी
उपाय: श्रीहरि विष्णु और देवी महालक्ष्मी की पूजा करें। लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। अनुशासन बनाए रखें।
♒ कुंभ (Aquarius)
कुंभ में राहु की मौजूदगी दिन को मुश्किल बनाएगी। अश्लेषा नक्षत्र और विष्टि करण के प्रभाव से कार्यों में देरी या गलतियां हो सकती हैं। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े फैसले लेने में रुकावट आ सकती है। ऑफिस में मीटिंग्स या सहकर्मियों के साथ कन्फ्यूजन हो सकता है। खर्चा आय से ज्यादा होने से फाइनेंशियल स्ट्रेस बढ़ेगा। स्वास्थ्य में जोड़ों का दर्द या तनाव संभव है।
उपाय: शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र 21 बार जपें। इससे धैर्य बढ़ेगा और गलतियां कम होंगी।
♓ मीन (Pisces)
मीन राशि के लोग मित्रों के साथ से मनोबल ऊंचा बनाए रखेंगे। करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे। सेवाभावना और सहयोग बढ़ाएंगे। परस्पर सामंजस्य पर जोर देंगे।जिद व अहंकार को त्यागें। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। मेहनत और लगन से आर्थिक प्रयास बनेंगे सहज सफलता बनी रहेगी। सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठों और अनुभवियों से बनाए रखेंगे।लोभ प्रलोभन से बचेंगे। बजट से चलेंगे। लापरवाही पर अंकुश रखेंगे।
शुभ अंक: 3, 7, 8 | शुभ रंग: पेल कलर
आज का उपाय: श्रीहरि विष्णु और देवी महालक्ष्मी की पूजा करें।लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें। श्रमशील रहें।




