मेष और कर्क राशि न करें वाद विवाद, मकर, मीन और तुला राशि के लिए नहीं है समय अनुकूल
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

गुरुवार 12 मार्च 2026 का पंचांग और राशिफल
🪔 आज का पंचांग
तिथि: कृष्ण पक्ष नवमी – 30:32:09 तक
नक्षत्र: मूल – 24:44:21 तक
योग: सिद्धि – 09:57:31 तक
करण: तैतिल – 17:30:09 तक, इसके बाद गर – 30:32:09 तक
वार: गुरुवार
सूर्योदय: 06:34:59
सूर्यास्त: 18:27:32
चन्द्रोदय: 26:44:00
चन्द्रास्त: 11:56:59
चन्द्र राशि: धनु
ऋतु: वसंत
हिन्दू मास एवं वर्ष
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
काली संवत: 5126
मास (पूर्णिमांत): चैत्र
मास (अमांत): फाल्गुन
दिन काल: 11:52:32
अशुभ समय
राहु काल: 14:00:20 से 15:29:24 तक
यमगण्ड: 06:34:59 से 08:04:03 तक
गुलिक काल: 09:33:08 से 11:02:12 तक
दुष्टमुहूर्त
10:32:30 से 11:20:00 तक
15:17:31 से 16:05:01 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:52:31 से 17:40:01 तक
दिशा शूल: दक्षिण
आज का राशिफल
मेष (Aries):
मेष राशि वालों के लिए समय अभी खास है। इस समय आपको किसी भी तरह का गुस्सा करने से बचना चाहिए। नौकरी के कारण विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है या नौकरी में बदलाव के साथ परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों का मन शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में लगेगा। इस समय आपको अपना काम ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ करना होगा। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन साथ ही लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।
मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि वालों के सामने ऐसे मौके आ सकते हैं जब प्रोफेशनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इस समय आपको अपने इमोशंस पर नियंत्रण रखना होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन संयम और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
कर्क (Cancer):
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी वाला समय रह सकता है और धन हानि के संकेत भी मिल रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह के निवेश से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में अगर किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बने तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए समय सामान्य से अच्छा रहेगा। इस समय बिजनेस और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी भी बड़े फैसले को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में हल्की दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों की पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको खासकर ब्लड प्रेशर को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। बीपी लो या हाई हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें। बिजनेस सामान्य रहेगा।
तुला (Libra):
तुला राशि वालों की मानसिक स्थिति आज थोड़ी परेशान करने वाली रह सकती है और मन थोड़ा उदास महसूस कर सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। बिजनेस भी सामान्य रहेगा। कुल मिलाकर आज आराम करने और खुद को शांत रखने की जरूरत है।
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आपको विशेष रूप से अपने पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष लगभग ठीक रहेगा।
धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए यह समय खास रह सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अपने पार्टनर को सहयोग और समर्थन देना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मकर (Capricorn):
मकर राशि वालों को खर्चों की अधिकता के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका ज्यादा नकारात्मक असर जीवन पर नहीं पड़ेगा। घर में जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले सामान्य रहेंगे।
कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि वालों की आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मन थोड़ा परेशान या उदास महसूस कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ और व्यापार के मामले अच्छे रहेंगे, लेकिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन स्वास्थ्य और पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है।



