Daily horoscopeदेश
Trending

आज मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

17 नवंबर 2025 : आज का पंचांग व राशिफल

आज त्रयोदशी – पूर्ण रात्रि तक है, आज सोमवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 08:05 प्रात: से 09:25 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज स्वाती का योग है। चन्द्रमा आज तुला में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:44 प्रात: और सूर्यास्त 05:26 सायं बजे होगा।

तिथि: पूर्ण रात्रि तक मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, इसके बाद चतुर्दशी

नक्षत्र: चित्रा (05:01 AM, Nov 18 तक), इसके बाद स्वाती

वार: सोमवार

योग: प्रीति (07:23 AM तक), इसके बाद आयुष्मान

करण: गर (05:58 PM तक), इसके बाद वणिज

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 04:47 AM, Nov 17

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 07:12 AM, Nov 18

सूर्य: वृश्चिक राशि

चंद्र: 03:35 PM तक कन्या, फिर तुला राशि में प्रवेश

सूर्योदय: 06:45 AM

सूर्यास्त: 05:27 PM

चन्द्रोदय: 04:56 AM, Nov 18

चन्द्रास्त: 03:32 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 AM – 05:52 AM

अभिजीत मुहूर्त: 11:45 AM – 12:27 PM

राहुकाल: 08:05 AM – 09:26 AM

आज का राशिफल 

आज मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि के लोग रहें सतर्क वृष और कर्क के लोगों को मिल सकता है लाभ।

मेष (Aries)

आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज़ से लाभदायक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और कोई सरकारी अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। मित्रों और संबंधियों की मदद से फायदा मिलने के योग हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सम्मान बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं और अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ (Taurus)

आज आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। करियर और कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन फायदेमंद है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी रहेगी। सेहत में छोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा।

मिथुन (Gemini)

दिन शुभ रहेगा, हालांकि नए काम के लिए नए विचारों की आवश्यकता होगी। किसी भी काम को दबाव में आकर न करें। बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और परिवार संग किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन में हल्का मनमुटाव संभव है।

कर्क (Cancer)

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है। भौतिक सुविधाओं पर ध्यान देंगे और प्रॉपर्टी की अच्छी डील मिल सकती है। मित्रों के घर आना-जाना रहेगा। ओव्यक्तिगत वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। इस वजह से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर बन रही योजनाओं में कुछ बाधाएं आने से चिंता रहेगी। हालांकि समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। सेहत को लेकर लापरवाही नुकसान दे सकती है, धन लेन-देन में सतर्क रहें। किसी को उधार देने से बचें और दूसरे का वाहन चलाने में सावधानी रखें।

सिंह (Leo)

दिन शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जरूरतमंद की सेवा करने का अवसर मिलेगा। परिवार से किए वादों को पूरा करना होगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी, जिससे दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या (Virgo)

आज यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जमीन या घर खरीदने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। बैंक लोन पास होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में साथी से दिल की बात साझा कर सकते हैं और स्वीकार्यता मिलेगी।

तुला (Libra)

दिन अनुकूल रहेगा। कुछ प्रयासों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और धन की बचत में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में लाभ होगा। उत्साह और प्रभाव बढ़ेगा और मन में नए विचार आएंगे। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और धार्मिक व आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। मान-सम्मान और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। मनचाहा काम मिलने से खुशी मिलेगी। अनावश्यक बाहर जाने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी और व्यापार में प्रगति होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिए दिन शुभ है।

धनु (Sagittarius)

दिन मेहनत भरा रहेगा, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn)

शत्रुओं से सावधान रहें। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा। किसी के बीमार होने पर अस्पताल जाना पड़ सकता है। निवेश में जल्दबाजी से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius)

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। भागदौड़ रहेगी, लेकिन उसका सीधा लाभ मिलेगा। आर्थिक वृद्धि होगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces)

धन-धान्य में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा। घर-परिवार में चल रही अनबन दूर हो सकती है। भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button