Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क और धनु राशि को होगा धन लाभ, वृश्चिक राशि वाले बिना सोचे समझे न करें खर्च, मीन राशि को अटका धन मिलने की संभावना

पापमोचनी एकादशी है आज

रविवार 15 मार्च 2026 का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग – रविवार

तिथि: कृष्ण पक्ष एकादशी – सुबह 9:17 बजे तक

वार: रविवार

नक्षत्र: श्रावण – सुबह 5:56 बजे तक

योग: परिघ – सुबह 10:26 बजे तक

करण: बालव – सुबह 9:14 बजे तक

मास (अमांत): फाल्गुन

मास (पूर्णिमांत): चैत्र

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 1947 (विश्ववासु)

सूर्य राशि: मीन

चंद्र राशि: मकर

ऋतु: वसंत

अयन: उत्तरायण

दिशाशूल: पश्चिम

चंद्र निवास: दक्षिण

त्यौहार व व्रत :  पापमोचिनी एकादशी

यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर मोक्ष की कामना करते हैं।

शुभ-अशुभ समय

शुभ मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

राहुकाल: शाम 4:38 बजे से 6:08 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 3:08 बजे से 4:38 बजे तक

यमघण्ट काल: दोपहर 12:08 बजे से 1:38 बजे तक

सूर्य और चंद्र विवरण

सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे

सूर्यास्त: शाम 6:08 बजे

आज का राशिफल

मेष (Aries):

कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है। कुछ जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, इसलिए समय को संभालकर चलना बेहतर रहेगा। किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। घर के लोगों से बातचीत करने से मन हल्का रहेगा।

वृषभ (Taurus):

सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी, इसलिए लगातार प्रयास करते रहें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा। दिन सामान्य तरीके से आगे बढ़ सकता है। काम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। किसी जान-पहचान वाले से मदद मिल सकती है। खर्च को लेकर थोड़ा ध्यान रखना जरूरी रहेगा। परिवार के साथ बैठकर समय बिताने से अच्छा महसूस होगा।

मिथुन (Gemini):

मन थोड़ा इधर-उधर भटक सकता है। कई बातें एक साथ दिमाग में चल सकती हैं। ऐसे में जरूरी काम पहले निपटाना बेहतर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति द्वारा भरोसा टूटने की स्थिति भी बन सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपके विशेष प्रयास जरूरी होंगे। दिन के अंत में थोड़ा आराम करने का समय मिल सकता है।

कर्क (Cancer):

कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो इस सप्ताह उसके हल होने की पूरी संभावना है। काम में स्थिरता बनी रह सकती है। कुछ मामलों में धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। घर से जुड़ी कोई बात ध्यान मांग सकती है। किसी भी निर्णय को अधिक देर तक टालने की बजाय समय पर लेना बेहतर रहेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से कई अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें। किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा।

सिंह (Leo):

आत्मविश्वास बना रहेगा। काम में मेहनत करने का मन रहेगा और उसका फायदा भी धीरे-धीरे दिख सकता है।बिना सोचे-समझे किसी पर भी भरोसा न करें। किसी भी कठिन परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान खोजने का प्रयास करें। पड़ोसी के साथ किसी छोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसी परिस्थितियों में व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। किसी नई योजना के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ बातचीत अच्छी रह सकती है।

कन्या (Virgo):

काम की जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए यदि समझौता भी करना पड़े तो हिचकिचाएं नहीं। किसी समस्या की स्थिति में किसी नजदीकी मित्र से विचार-विमर्श करना लाभदायक रहेगा। स्वभाव में लचीलापन रखना जरूरी है, क्योंकि जिद और गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अगर आप धैर्य से काम करेंगे तो धीरे-धीरे सब ठीक होता जाएगा। किसी करीबी की मदद मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें।

तुला (Libra):

इस सप्ताह कोई पुराना मनमुटाव दूर होगा और संबंधों में मधुरता आएगी। कुछ काम उम्मीद से धीमे चल सकते हैं। ऐसे में परेशान होने के बजाय शांत रहकर काम करना बेहतर रहेगा। किसी भी कार्य को बिना योजना के जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं को गुस्से की बजाय समझदारी और शांति से संभालें। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आपके प्रयास जरूरी होंगे।छोटी बातों को ज्यादा बड़ा न बनाएं। पैसों के मामले में सावधानी रखें। घर के लोगों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

मन में कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। नई चीजें सीखने या समझने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से बातचीत अच्छी रहेगी। काम में धीरे-धीरे चीजें साफ होती नजर आएंगी। दोहरे स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।पति-पत्नी के बीच किसी निजी कारण से मतभेद हो सकते हैं। समझदारी से समस्या सुलझाने की कोशिश करें।

धनु (Sagittarius):

इस सप्ताह सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लाभकारी साबित होगा। उधार दी हुई धनराशि वापस मिलने की संभावना है। दिन मिलाजुला रह सकता है। कुछ काम आसानी से पूरे होंगे तो कुछ में थोड़ा समय लग सकता है। किसी पुराने मामले को सुलझाने का मौका मिल सकता है। विवादों से बचकर रहें, क्योंकि इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना कठिन होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है।दोस्तों के साथ बातचीत अच्छी रहेगी।

मकर (Capricorn):

किसी जरूरी काम में धीरे-धीरे प्रगति हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।यदि कोई व्यवसायिक डील या अनुबंध मिले, तो उसे प्राप्त करने में अधिक देर न करें। सही समय पर लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। पार्टनरशिप व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे और संबंधों में सुधार आएगा। मन में चल रही उलझन कम हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा लगेगा।

कुंभ (Aquarius):

नई योजनाओं के बारे में सोच सकते हैं। कोई रुका हुआ पैसा किस्तों में वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी काम में बदलाव करने का मन बन सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रह सकती है।आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें, तभी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर का माहौल सामान्य रहेगा।

मीन (Pisces):

भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। शांत रहकर सोचेंगे तो बेहतर रास्ता मिल सकता है।नकारात्मक विचार उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। धैर्य और शांत स्वभाव बनाए रखना जरूरी होगा। अटका धन वापस मिलने की संभावना है। किसी मित्र या रिश्तेदार से छोटी बात पर विवाद हो सकता है, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। काम में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। परिवार का साथ बना रहेगा और मन थोड़ा हल्का महसूस होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button