Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क, मेष, वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, धनु और मीन राशि वाले बरतें सावधानी

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मंगलवार, 2 जून 2026का पंचांग एवं दैनिक राशिफल

मंगलवार, 2 जून 2026

आज का पंचांग

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थी)

शक संवत: 1948 (परावभ)

माह: ज्येष्ठ अधिकमास (मलमास / पुरुषोत्तम मास)

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वितीया तिथि दोपहर 03:04 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ

नक्षत्र: मूल नक्षत्र शाम 06:14 बजे तक, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

योग: साध्य योग प्रातः 04:31 बजे तक, इसके बाद शुभ योग

करण: गर दोपहर 03:04 बजे तक, इसके बाद वणिज

सूर्योदय: प्रातः 05:24 बजे

सूर्यास्त: सायं 07:15 बजे

चंद्र राशि: धनु

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:02 से 04:43 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:52 से 12:47 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 12:51 से 02:30 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:38 से 03:33 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: सायं 07:14 से 07:35 बजे तक

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 03:47 से सायं 05:31 बजे तक

यमगंड काल: प्रातः 08:52 से 10:36 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 12:19 से 02:03 बजे तक

दिशाशूल: उत्तर दिशा

आज का विशेष उपाय

ज्येष्ठ अधिकमास के बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी गई है। आज चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे संकटों का निवारण होता है तथा मंगल एवं शनि संबंधी बाधाओं में राहत मिलती है।

दैनिक राशिफल

मेष | Aries

आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। शाम का समय मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत हो सकता है।

वृषभ | Taurus

आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

मिथुन | Gemini

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। कई महत्वपूर्ण कार्य एक साथ सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी करीबी से मुलाकात होने के योग हैं।

कर्क | Cancer

आज का दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आगे बढ़ सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

सिंह | Leo

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कन्या | Virgo

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

तुला | Libra

आज का दिन मिला-जुला प्रभाव देने वाला रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक | Scorpio

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का संदेश दे रहा है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय से लंबित कोई कार्य पूरा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु | Sagittarius

आज का दिन अनुकूल रह सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार दोनों में स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी करीबी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। आज सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए खुदस्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर | Capricorn

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कुछ कार्य अपेक्षा से अधिक समय ले सकते हैं। क्रोध में आकर कोई प्रतिक्रिया देने से बचें। परिवार का सहयोग मानसिक बल प्रदान करेगा।

कुंभ | Aquarius

आज का दिन नई उम्मीदों और अवसरों के साथ शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में किसी की बात आपको दिल पर लग सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मीन | Pisces

आज का दिन शांति और धैर्य के साथ बिताने का प्रयास करें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। खर्चों को नियंत्रित रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। किसी विषय पर अत्यधिक चिंतन करने से बचें। कार्य धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना लाभकारी रहेगा। परिवार का सहयोग मानसिक शांति प्रदान करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button