Breaking News
Trending

मकर, मीन, कन्या और वृषभ राशि वाले आज सोच समझकर लें कोई भी निर्णय

आज 02 दिसंबर 2025, मंगलवार का पंचांग और राशिफल 

आज द्वादशी – 03:57 सायं तक है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 02:47 अपराह्न से 04:06 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज अश्विनी – 08:51 पी एम तक का योग है। चन्द्रमा आज मेष राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:57 प्रात: और सूर्यास्त 05:24 सायं बजे होगा।

विक्रम संवत: 2082

मास: मार्गशीर्ष

पक्ष: शुक्ल पक्ष द्वादशी

दिन: मंगलवार

तिथि: शुक्ल पक्ष द्वादशी

योग: वरियान

नक्षत्र: अश्विनी

करण: बव

चंद्र राशि: मेष

सूर्य राशि: वृश्चिक

सूर्योदय: सुबह 07:04 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:53 बजे

चंद्रोदय: दोपहर 02:59 बजे

चंद्रास्त: तड़के 04:53 बजे (3 दिसंबर)

राहुकाल: 15:11 से 16:32

यमगंड: 11:07 से 12:28

आज का राशिफल 

आज 2 दिसंबर 2025, मंगलवार का दैनिक राशिफल (Rashifal) जानें। जानिए  मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे।

मेष

आज काम में उत्साह बना रहेगा। मानसिक और शारीरिक ताजगी महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मां से लाभ मिल सकता है। यात्रा संभव है। आर्थिक लाभ, स्वादिष्ट भोजन और उपहार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद मिलेगी और कठिन विषय आसानी से समझ आएंगे।

वृषभ

चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। आज किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार करें। गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। शारीरिक अस्वस्थता से मन उदास रहेगा। परिवार में मतभेद संभव हैं। परिश्रम का फल कम मिलेगा। धन खर्च अधिक होगा। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभदायक दिन। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों से लाभ और उन पर खर्च दोनों होगा। किसी रमणीय स्थल पर जाने का योग। विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और निकटता रहेगी।

कर्क

चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान की खरीद संभव। नौकरी और व्यापार में लाभ, पदोन्नति का योग। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

सिंह

चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। सुस्ती के कारण काम की गति धीमी होगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। विरोधी बाधा डाल सकते हैं। अधिकारियों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से नुकसान संभव। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन शांत होगा।

कन्या

चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं। बाहर का भोजन न करें। गुस्सा नियंत्रित रखें। खर्च बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। पानी और आग से सावधानी जरूरी। किसी अनैतिक कार्य से दूरी रखें। धैर्य और समझदारी से काम लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

तुला

चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीतेगा। पार्टनरशिप के कार्य से लाभ होगा। नई खरीदारी कर सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का योग। भाग्य साथ देगा। नया और रोचक काम मिलने से उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक

चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। पारिवारिक शांति से मन स्वस्थ रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। विरोधियों की चाल विफल होगी। ननिहाल से लाभ संभव। अचानक धन खर्च हो सकता है। निवेश की योजना बना सकते हैं। बीमार व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा।

धनु

चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। पेट की समस्या घेर सकती है। संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य की चिंता होगी। काम में सफलता न मिलने से क्रोध बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय। नए व्यक्ति से मुलाकात सुखद होगी। साहित्य और लेखन में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें।

मकर

चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। मन बेचैन रहेगा। घर में कलह होने से तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। नींद की कमी रहेगी। मानहानि की आशंका। सीने में दर्द संभव। महिलाओं से बातचीत में सावधानी रखें। दिन प्रतिकूलताओं में बीतेगा।

कुंभ

चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। मन का तनाव कम होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। काम में लक्ष्य हासिल करेंगे। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। छोटी यात्रा संभव। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ।

मीन

चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। वाणी में कठोरता से बचें, विवाद हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। धन लेन-देन में सावधानी। स्वास्थ्य में गिरावट संभव। परिवार में मनमुटाव। खान-पान में संयम रखें। काम का बोझ बढ़ेगा। धैर्य से काम लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button