
देहरादून। उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने हेतु नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार हरिद्वार जिले के प्रभारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव भट्ट को देहरादून जिले के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के पदीय व आहरण-वितरण संबंधी दायित्व भी तत्काल प्रभाव से सौंपे गए हैं।
पूर्व में यह दायित्व अंजनी रावत, महाप्रबंधक उद्योग, के पास था, किन्तु उनका स्थानांतरण देहरादून से अल्मोड़ा होने और यहां नए महाप्रबंधक की तैनाती न होने के कारण यह निर्णय लिया गया।
श्री भट्ट वर्तमान में हरिद्वार जनपद में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे चमोली और टिहरी जनपदों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।



