अपराधउत्तराखंड
Trending

देहरादून : होटल रिसेप्शनिस्ट पर जानलेवा हमला, सिर पर आये 8 टांके

तीन नामजद, पुलिस जांच में जुटीं

देहरादून

राजधानी देहरादून के कांवली रोड स्थित होटल एप्पल रीजेंसी में शनिवार रात रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी पर हमला कर दिया गया। ग्राम कोट थराली निवासी अनुज भट्ट पुत्र राकेश भट्ट ने इस संबंध में पुलिस चौकी लक्ष्मण (चौकी) में तहरीर दी है।

अनुज भट्ट ने पुलिस को बताया कि वह 23 अगस्त को होटल के रिसेप्शन पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान कमरा नंबर 102 में जाने के लिए तीन युवक— मुख्तियार सिंह, विशाल पुत्र हीरा सिंह और विशाल सिंह पुत्र सोहन सिंह पहुंचे। जब रिसेप्शनिस्ट ने देर रात होने के कारण उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और नकली वस्तु से हमला कर दिया।

हमले में अनुज भट्ट के सिर पर गंभीर चोट आई है और करीब 6 से 8 टांके आए हैं। पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button