अपराधउत्तराखंड
Trending

तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहरान निवासी कस्बा मंडावर, जिला बिजनौर अपने दोस्त आसिफ निवासी मंडावर, जिला बिजनौर के साथ डोईवाला से बाइक से आजाद नगर लौट रहा था। शाम करीब 6:30 बजे, जैसे ही दोनों 6 नंबर पुलिया रिंग रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज़ रफ्तार आई10 कार (नंबर UK07 BQ 7862) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

एक की मौत, दूसरा गंभीर

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्रीमस हॉस्पिटल रायपुर रोड लाडपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सहरान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आसिफ की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों की शिकायत पर मुकदमा

मृतक के साले मोहम्मद इस्लाम निवासी नागला, चालोग, कुल्हान, देहरादून ने थाना रायपुर में दी तहरीर में कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button