देश
Trending

राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट

,परिजनों ने कड़ी सजा की मांग की

देशभर में सुर्खियों में रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने कोर्ट में 700 पेज से अधिक की चार्जशीट पेश कर दी है। इस चार्जशीट में पुलिस ने कई अहम सबूतों का उल्लेख किया है। चार्जशीट पेश होने के बाद मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि वे अपने वकील के माध्यम से कोर्ट से चार्जशीट की प्रति हासिल करेंगे और उसका बारीकी से अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को अवकाश रहने के कारण वे सोमवार को शिलांग जाकर वकील से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

विपिन ने बताया कि उन्होंने पहले भी आरोपियों की मदद करने वालों की जमानत का विरोध किया था। अब जबकि पुलिस ने विस्तृत जांच कर मामले को उजागर किया है, आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। परिजनों ने साफ कहा है कि उनकी भी यही कोशिश रहेगी कि दोषियों को किसी भी सूरत में राहत न मिले।

उधर, इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी सहित चार अन्य आरोपी फिलहाल शिलांग जेल में बंद हैं। जेल नियमों के तहत सप्ताह में एक बार विचाराधीन कैदियों को फोन करने की अनुमति होती है। परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार, सोनम ने अब तक कई बार अपने माता-पिता और भाई से फोन पर बातचीत की है।

विपिन रघुवंशी ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी पिछले माह शिलांग जाकर अपनी बहन के लिए वकील हायर कर चुका है, जबकि वह परिवार से लगातार कहता रहा कि सोनम ने गलत किया है और वह उसे सजा दिलाने में सहयोग करेगा। परिजनों का कहना है कि इस दोहरे रवैये से वे आहत हैं और अब उनकी पूरी उम्मीद न्यायालय से है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button