देशधर्म
Trending

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

9 सितंबर का पंचाग और राशिफल

9 सितंबर 2025 का पंचांग

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट उत्तरा तक भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्य शयन व्रत किया जायेगा।

सूर्योदय – 06:03 प्रातः

सूर्यास्त – 06:33 सायं

चन्द्रमा – मीन

तिथि – द्वितीया 06:28 सायं तक, तृतीया

नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद 06:07 सायं तक, रेवती

पक्ष – कृष्ण पक्ष आश्विन

योग – गण्ड 11:59 रात्रि तक, वृद्धि

वार – मंगलवार

राहुकाल – 03:26 अपराह्न से 04:59 अपराह्न

शक संवत – 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त

9 सितंबर 2025 का राशिफल

आज मंगलवार को मिथुन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। कन्या राशि वालों को किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण काम हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोग काम पूरा करने पर ध्यान देंगे। धनु राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

♈︎ मेष : आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं से भरा रहेगा। घर के बड़ों की सलाह मानकर लिए गए फैसले शुभ रहेंगे। घर बदलने या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाओं में प्रगति होगी। हालांकि परिस्थितियों से तालमेल बिठाना मुश्किल होगा और उधार-लेनदेन से बचना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में गोपनीयता बनाए रखें, टैक्स से जुड़े कागजात पूरे रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखना महत्वपूर्ण है। सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकते हैं। शुभ रंग हरा, शुभ अंक 9।

♉︎ वृषभ : घर में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। कोई सुखद घटना आपको ईश्वरीय शक्ति का अनुभव कराएगी। हालांकि शक-वहम जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए समस्या बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर स्टाफ के कारण दिक्कतें आ सकती हैं और आयात-निर्यात से जुड़े कामों में नुकसान संभव है। सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखना जरूरी है। घर में किसी खास मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के लिए मौसमी परहेज और आयुर्वेदिक उपाय कारगर होंगे। शुभ रंग गुलाबी, शुभ अंक 7।

♊︎ मिथुन : रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े अटके काम भी पूरे होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। हालांकि घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव संभव है और बाहरी लोगों से अधिक मेलजोल परेशानी ला सकता है। व्यवसाय में रुकावटें आएंगी, कर्मचारियों और माल की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार के सहयोग से माहौल संतुलित रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। शुभ रंग हरा, शुभ अंक 6।

♋︎ कर्क : परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन की योजनाएं बनेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले उसका वास्तु परीक्षण करवा लें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में विदेश से जुड़े कामों में गति आएगी। सरकारी नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग रिश्तों को और मजबूत करेगा। स्वास्थ्य में जुकाम-खांसी जैसी समस्या रहेगी। शुभ रंग लाल, शुभ अंक 2।

♌︎ सिंह : अपने सपनों को पूरा करने का समय है। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा मन को शांति देगी। हालांकि किसी विवाद या दुखद समाचार से मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में काम की गति अच्छी रहेगी लेकिन जरूरी कागजात संभालकर रखें। ऑफिस में गलती होने पर अपमान झेलना पड़ सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, अविवाहितों के लिए विवाह का रिश्ता आ सकता है। योग-व्यायाम और प्राणायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग केसरिया, शुभ अंक 2।

♍︎ कन्या : रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समाधान मिलेगा। लेकिन मौज-मस्ती और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार को लेकर असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय में अचानक अड़चनें आएंगी। ऑफिस में गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। घर का माहौल सुखद रहेगा लेकिन प्रेम संबंधों में निराशा संभव है। डायबिटीज और हृदय रोग से संबंधित लोग सावधानी रखें। शुभ रंग गुलाबी शुभ अंक 9

♎︎ तुला : आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार के साथ खरीदारी का आनंद उठाएंगे। युवाओं को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लेकिन परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में कठिनाई होगी और उधार-लेनदेन से बचना चाहिए। व्यावसायिक गतिविधियों में लक्ष्य पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। सरकारी नौकरी वालों पर काम का दबाव रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। मौसम सेहत पर असर डाल सकता है। शुभ रंग ऑरेंज, शुभ अंक 5।

♏︎ वृश्चिक : पूरा ध्यान व्यक्तिगत कामों पर रहेगा और आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। दिल की बजाय दिमाग से फैसले लें। घर में धार्मिक कार्यक्रम से सकारात्मक माहौल बनेगा। विवादों से दूर रहें और किसी की गलत बात सहन न करें। घर के बड़े सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी है लेकिन स्टाफ पर ज्यादा भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। प्रेम संबंध शादी में बदल सकते हैं। स्वास्थ्य में एलर्जी और खांसी-जुकाम परेशान करेंगे। शुभ रंग पीला, शुभ अंक 2।

♐︎ धनु : समय का सही उपयोग करें। थोड़ी सावधानी और आत्मविश्वास से काम पूरे होंगे। युवा किसी उपलब्धि से संतुष्टि पाएंगे। लेकिन बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास न करें। कामों में ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी और यात्राओं से बचें। व्यवसाय में गुणवत्ता सुधारना आवश्यक है, वरना ऑर्डर रद्द हो सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से लक्ष्य प्राप्त करेंगे। पारिवारिक मामलों में मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में थकान और कमजोरी हो सकती है। शुभ रंग नीला, शुभ अंक 3।

♑︎ मकर : अनुभवी लोगों का साथ मिलने से सोच में सकारात्मकता आएगी। कामों में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी से बचकर शांतिपूर्वक कार्य करने पर परिणाम अच्छे होंगे। लेकिन आपके करीबी लोग मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। यात्रा से परहेज करें। व्यवसाय में बजट से ज्यादा निवेश न करें। साझेदारी के कारोबार में गलतफहमियां दूर करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य में गले का संक्रमण या बुखार की समस्या हो सकती है। शुभ रंग पीला, शुभ अंक 8।

♒︎ कुंभ : दिन का अधिकांश समय पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में बीतेगा। ससुराल पक्ष की समस्या दूर करने में आपका योगदान रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। लेकिन वाद-विवाद से बचें। कोई करीबी आपके खिलाफ अफवाह फैला सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। व्यवसाय में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कार्यों पर ध्यान दें। ऑफिस का माहौल संतुलित रहेगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे और विचारों का आदान-प्रदान खुशी देगा। स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है। शुभ रंग आसमानी, शुभ अंक 5।

♓︎ मीन : ग्रह स्थिति कार्य क्षमता और योग्यता में वृद्धि करेगी। करीबी लोगों से मुलाकात खुशी देगी। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। हालांकि किसी भी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें, वरना नुकसान हो सकता है। संपत्ति या कोर्ट केस से जुड़े विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में मेहनत से सुधार होगा। नौकरीपेशा लोग काम में सफलता पाएंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, संतान के करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या रहेगी, बाहर का भोजन न करें। शुभ रंग सफेद, शुभ अंक 8।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button