
नई दिल्ली, 9 सितंबर : देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे सबसे पहले वोट डालेंगे। मतदान से पहले एनडीए सांसद 9:30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होंगे।
मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक
एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन उम्मीदवार हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक ने बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह चुनाव भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी और लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
वोटिंग और गिनती का शेड्यूल
- संसद भवन का कमरा नंबर एफ-101, वसुधा में मतदान
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग
- शाम 6 बजे से मतगणना
लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य मतदान करेंगे, जिनमें 12 नामित सदस्य भी शामिल हैं।
इन दलों ने बनाई दूरी
बीआरएस, बीजेडी और शिरोमणि अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बना ली है। अकाली दल का कहना है कि पंजाब में बाढ़ से लोग परेशान हैं, लेकिन केंद्र की ओर से कोई मदद नहीं मिली।


