Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मीन राशि वाले आज किसी को भी ना दें उधार, वाद विवाद से बचें वृश्चिक और कन्या राशि

आज से शुरू हो रहे हैं पंचक

मंगलवार 17 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

तिथि: अमावस्या

वार: मंगलवार

विक्रम संवत: 2082 (नल)

शक संवत: 1947

माह: फाल्गुन (कृष्ण पक्ष)

विशेष: आज फाल्गुनी अमावस्या है।

नक्षत्र और योग

नक्षत्र: धनिष्ठा (सुबह 09:25 तक), उसके बाद शतभिषा

योग: परिघ (रात 09:15 तक), उसके बाद शिव योग

करण: चतुष्पाद (सुबह 05:40 तक), फिर नाग (शाम 04:05 तक)

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 12:57 तक

अमृत काल: रात 01:20 से 02:55 तक (18 फरवरी)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:20 से 06:10 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:16 तक

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 03:30 से 04:55 तक

पंचक

पंचक को अशुभ समय माना जाता है। पंचक में शुभ एवं मांगलिक कार्य, निर्माण कार्य तथा औजार या मशीनरी से जुड़े नए कार्य शुरू नहीं किए जाते। मंगलवार से शुरू होने के कारण इसे अग्नि पंचक कहा जाएगा।

आज का राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन स्थिर रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो फायदा होगा।

वृषभ (Taurus): आर्थिक सुख-समृद्धि के बढ़ने का समय है। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर-परिवार में अपनों की अच्छी सलाह से फायदे के रास्ते खुल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी तथा मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

मिथुन (Gemini): कार्यों की सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन आगमन के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करना लाभदायक रहेगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी की मदद करें, वरना आपके अपने काम बाधित हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से जुड़ी अप्रिय सूचना से मन व्यथित रह सकता है। धैर्य और संयम रखें। किराएदारी या पड़ोसियों से जुड़े मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। लोगों के प्रति अच्छे विचार रखने से फायदा होगा।

सिंह (Leo): आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। सार्वजनिक तथा सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पहले से मन में कोई प्रबल विचार बना लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। खुद में बदलाव की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

तुला (Libra): आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन आगमन के योग हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिससे धैर्यशीलता में कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का समय निकाल सकेंगे। हालांकि मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। ससुराल पक्ष के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। फिलहाल किसी भी प्रकार का निवेश टालें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा।

धनु (Sagittarius): आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अपने प्रयासों और अधिक मेहनत के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग हैं। सोच-समझकर और सलाह लेकर ही प्रॉपर्टी में निवेश करें। पैसे की लेन-देन करने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना है। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा।

कुम्भ (Aquarius): आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धनप्राप्ति होगी, लेकिन थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। चालाक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें, उनका इरादा समझना कठिन हो सकता है। कई बार ज्यादा सोच-विचार में समय निकल जाता है। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्यदायी है। खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए संभलकर आगे बढ़ें।

मीन (Pisces): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है और यात्रा लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन रह सकती है और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। अधिक मेहनत और अपने काम पर फोकस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा। किसी को आज रुपया उधार देने से बचें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button