Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

तुला राशि के लिए दिन शुभ फलदायी, कन्या, सिंह और मीन राशि वाणी पर रखें नियंत्रण, हो सकती है धन और मान हानि

13 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

पंचांग

विक्रम संवत: 2082

मास: श्रावण

पक्ष: शुक्ल पक्ष

दिन: गुरुवार

तिथि: शुक्ल पक्ष प्रतिपदा

योग: वरियान

नक्षत्र: अश्लेषा

करण: चतुष्पाद

चंद्र राशि: कर्क

सूर्य राशि: कर्क

सूर्योदय: सुबह 05:48 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:03 बजे

चंद्रोदय: सुबह 06:14 बजे

चंद्रास्त: शाम 07:25 बजे

राहुकाल: दोपहर 02:05 बजे से 03:44 बजे तक

यमगंड: सुबह 05:48 बजे से 07:27 बजे तक

सूर्य राशि: सूर्य कर्क राशि में स्थित है।

चंद्र राशि: चंद्रमा 13 अगस्त सुबह 06:06 बजे तक कर्क राशि में रहेगा, इसके बाद सिंह राशि में संचार करेगा।

गण्डमूल नक्षत्र: 13 अगस्त सुबह 06:06 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद 13 अगस्त सुबह 06:06 बजे से 14 अगस्त सुबह 04:38 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा।

आज का राशिफल

सिंह राशि वाले नया बिजनेस शुरू करने और उधार-लेनदेन से बचें। कन्या राशि वालों को पैसे और लोन से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। आज तुला राशि वालों को आज मित्रों और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुकी हुई योजना पूरी हो सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं और निवेश से लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मेष Aries

आज संभलकर कदम रखने की जरूरत है। लोगों से विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद मिल सकता है, लेकिन आज ऐसी चर्चाओं से दूरी रखना बेहतर रहेगा। यात्रा को टालें। कार्यस्थल पर सभी काम पूरे करने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए वही जिम्मेदारी लें जिसे समय पर पूरा कर सकें। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है।

वृषभ Taurus

आज भावनात्मक रूप से खुद को किसी से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। आपके काम समय पर पूरे हो सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ मिलने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के भी योग हैं। हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं और खर्च बढ़ सकता है। किसी काम के अधूरे रहने से अपयश मिल सकता है। दिन धैर्य के साथ बिताना बेहतर रहेगा।

मिथुन Gemini

आज सुबह मन में क्रोध और बेचैनी रह सकती है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। दोपहर बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आर्थिक लाभ होगा और भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कर्क Cancer

आज का दिन खुशी और आनंद से भरा रहेगा। आप संवेदनशील रहेंगे और किसी पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है। स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी, हालांकि वाणी पर संयम रखना जरूरी है। नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। ऐसे में ध्यान या मनपसंद संगीत से खुद को शांत रखने का प्रयास करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह Leo

आज वाणी पर विशेष संयम रखें। स्नेहीजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहने की संभावना है। किसी उलझन के कारण दिन असमंजस में गुजर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हालांकि दोपहर बाद का समय अनुकूल रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यवसाय विस्तार की किसी योजना पर काम कर सकते हैं। स्नेहीजनों से मुलाकात और आर्थिक लाभ के योग भी हैं।

कन्या Virgo

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। फिर भी शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शांति बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। दोपहर बाद मन कुछ दुविधा में रह सकता है, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। लापरवाही से धन के साथ मानहानि भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से समय बहुत अच्छा नहीं है। भावनाओं में बहकर फैसला न लें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। जमीन या वाहन के लिए लोन लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

तुला Libra

आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और देव दर्शन का लाभ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कई दिनों से अधूरी मन की मुराद पूरी हो सकती है। प्रियजन और मित्रों से मुलाकात होगी। पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते की बात भी पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक Scorpio

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है और साझेदारी के काम सफल रहेंगे। पिता से आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। प्रियजन या मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव से उत्साह बना रहेगा। हालांकि बाहर के खान-पान से बचना आपके लिए बेहतर होगा।

धनु Sagittarius

आज किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। किसी बात को लेकर मन में ग्लानि का भाव रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें। दोपहर बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पारिवारिक परेशानियां भी कम होंगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिक गतिविधियां मन को शांति देंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा।

मकर Capricorn

आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। मनोरंजक गतिविधियों में मन लगेगा। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिल सकता है। सुखद यात्रा का संयोग बनेगा और व्यापार में भी फायदा होगा। हालांकि दोपहर बाद किसी महत्वपूर्ण काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में संतुष्टि की कमी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा।

कुंभ Aquarius

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अपने काम समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थियों का मन मनोरंजन में अधिक लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा।

मीन Pisces

आज किसी बात को लेकर मन में अशांति रह सकती है। अचानक किसी कारण से धन खर्च होने की संभावना है। शारीरिक स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है, जिसके कारण सुबह कार्यस्थल पर काम में मन नहीं लगेगा। किसी के साथ विवाद होने की आशंका भी बनी रहेगी। हालांकि दोपहर बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बनेगा। कार्यक्षेत्र में यश और कीर्ति मिलेगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button