Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कुंभ राशि आज न लें कोई बड़ा फैसला, मिथुन राशि वालों को वापस मिल सकता है अटका धन, तुला और सिंह राशि वाले रखें सेहत का ध्यान

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

सोमवार, 23 फरवरी 2026 का पंचांग एवं राशिफल

विक्रम संवत् – 2082

संवत्सर नाम – सिद्धार्थ

शक संवत् – 1947

हिजरी सन् – 1447

मुस्लिम मास – 5 रमजान

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी तिथि प्रातः 9:10 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि।

नक्षत्र – भरणी नक्षत्र सायं 4:34 बजे तक, तत्पश्चात कृत्तिका नक्षत्र।

योग – ब्रह्म योग प्रातः 10:19 बजे तक, तत्पश्चात ऐन्द्र योग।

करण – तैतिल करण प्रातः 9:10 बजे तक, तत्पश्चात गर करण।

विशिष्ट योग – रवियोग सायं 4:34 बजे तक।

ग्रह परिवर्तन – मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश प्रातः 11:50 बजे।

आज का चौघड़िया

अमृत चौघड़िया सूर्योदय से 8:26 तक रहेगा। शुभ चौघड़िया 9:51 से 11:15 तक रहेगा। चर चौघड़िया 2:05 से 3:30 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये 3:30 से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

राहु काल – प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक।

आज जन्मे शिशु

रात्रि 10:12 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी, तत्पश्चात वृष राशि होगी। सायं 4:34 बजे तक जन्मे बच्चों का भरणी नक्षत्र, तत्पश्चात कृत्तिका नक्षत्र होगा। स्वर्ण पाद रहेगा। नाम के प्रथम अक्षर ले, लो, अ, इ, उ शुभ रहेंगे।

आज का राशिफल

सोमवार को मेष राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि के लोगों को उधार या अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।तुला राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। जनसंपर्क बढ़ेगा और ऑफिस के प्रोजेक्ट पूरा होने के योग हैं। धनु राशि वालों के सरकारी नौकरी के पेंडिंग काम निपटेंगे। मकर राशि वालों को अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries):

आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा कार्यों पर लगाएं। मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है। छोटे-छोटे कामों में मन नहीं लगेगा और बार-बार मूड बदल सकता है। खर्चे अचानक निकल सकते हैं, इसलिए फालतू खर्च से बचें। घर में किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन बात को दिल पर न लें। लव लाइफ में सामने वाले की बात ध्यान से सुनेंगे तो झगड़ा टल सकता है। कामकाज में जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे करेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी, बस नींद पूरी लें। घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।

वृषभ (Taurus):

आज पैसों को लेकर सोच-विचार ज्यादा रहेगा। कहीं से उम्मीद के उलट पैसा आ सकता है, लेकिन टिकेगा नहीं। किसी दोस्त या रिश्तेदार की बात पर तुरंत भरोसा न करें, पहले सच्चाई जान लें। ऑफिस में काम सामान्य चलेगा, ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, खुद पहल करेंगे तो बात सुधरेगी। जरूरी न हो तो लंबी यात्रा टाल दें।

मिथुन (Gemini):

आज पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका है, तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। दिया हुआ उधार या अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, शब्दों का ध्यान रखें। लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए साफ बात करें। नौकरी या काम में जो चल रहा है, उसी पर फोकस रखें। नया काम शुरू करने से अभी बचें। सेहत के लिए पानी ज्यादा पिएं।

कर्क (Cancer):

आज मन थोड़ा हल्का रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन सीनियर से बात करते समय सोच-समझकर बोलें। किसी पुराने मामले पर सफाई देनी पड़ सकती है। लव लाइफ में अपनापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान में लापरवाही न करें।

सिंह (Leo):

आज शरीर में सुस्ती या कमजोरी लग सकती है। बाहर निकलते समय संभलकर रहें, फिसलने या हल्की चोट का खतरा है। काम के मामले में फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। घर में माहौल ठीक रहेगा। लव लाइफ में अच्छा समय बीतेगा, साथ बैठकर बात करने से रिश्ता मजबूत होगा। पेट से जुड़ी दिक्कत से बचने के लिए हल्का खाना खाएं।

कन्या (Virgo):

आज बच्चों या परिवार की किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। घर का माहौल थोड़ा भारी लग सकता है। काम से जुड़ी कोई बात बनते-बनते अटक सकती है। प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा मामला आगे बढ़ेगा, लेकिन समय लगेगा। मां की सेहत पर ध्यान दें। खुद को शांत रखें, ज्यादा सोचेंगे तो मन भारी होगा।

तुला (Libra):

आज बोलचाल में सख्ती आ सकती है। गुस्से में कही बात रिश्तों में दूरी ला सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई नया निवेश करने का मन बनेगा, फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर बीपी या मुंह से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):

आज गला, नाक या कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मौसम से बचाव करें। भाई-बहन को लेकर मन परेशान रहेगा। कुछ घटनाएं तनाव दे सकती हैं, लेकिन उनका असर खुद पर हावी न होने दें। किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों पर कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें। इस समय अनावश्यक आवाजाही स्थगित रखें। काम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

धनु (Sagittarius):

दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन आप उसे सहजता से संभाल लेंगे। आज रिश्तों में गलतफहमी की वजह से दूरी बन सकती है। बिना वजह शक करने से बचें। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। जो लोग पब्लिक डीलिंग या राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन ठीक है। विपरीत लिंग के साथ बातचीत में लिमिट बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक दबाव महसूस हो सकता है।

मकर (Capricorn):

आज मन में बेचैनी रह सकती है। खर्चे उम्मीद से ज्यादा निकल सकते हैं, जिससे टेंशन होगी। उधार देने या जोखिम भरे काम से दूरी रखें। कामकाज में मन नहीं लगेगा, लेकिन दिन जैसे-तैसे निकल जाएगा। लव लाइफ में बात कम हो सकती है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें, हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे।

कुंभ (Aquarius):

आज गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। पैरों में दर्द या मोच जैसी दिक्कत हो सकती है। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन ठीक है, मन लगाकर पढ़ेंगे तो फायदा मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। कोई बड़ा फैसला लेने का मन बनेगा, लेकिन आज टालना बेहतर है। भावुक होकर कुछ न करें।

मीन (Pisces):

आज खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। सिरदर्द या आंखों में जलन परेशान कर सकती है। व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बनी है। फोन या ईमेल से कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक सूचना मिल सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, छोटी बात को बड़ा न बनाएं। मन में बेवजह डर या चिंता रह सकती है। आज खुद को थोड़ा आराम दें और फैसले सोच-समझकर लें। हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button