Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष राशि वालों के सपने पूरे होंगे आज, मिथुन और कर्क राशि वालों को होगा लाभ

आज 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) का पंचांग और राशिफल 

आज 8 दिसंबर सोमवार का दिन है। पौष माह (Paush Month) की पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी, तिथि चतुर्थी तिथि 04:03 PM तक उपरांत पंचमी, नक्षत्र पुष्य 02:52 AM तक उपरांत आश्लेषा , ब्रह्म योग 05:01 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग ,करण बालव 04:03 PM तक, बाद कौलव 03:10 AM तक, बाद तैतिल। आज चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशा शूल लगने वाला है। 8 दिसंबर को ब्रह्म योग, इंद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

तिथि और पक्ष

तिथि: चतुर्थी – 04:03 PM तक, उसके बाद पंचमी

पक्ष: कृष्ण पक्ष

वार: सोमवार

नक्षत्र, योग और करण

नक्षत्र: पुष्य – 02:52 AM तक, फिर अगले दिन तक

योग: ब्रह्म – 05:01 PM तक, उसके बाद इन्द्र

करण:

बालव – 04:03 PM तक

कौलग — 03:09 AM तक

उसके बाद तैतिल

महीना

अमांत: मार्गशीर्ष

पूर्णिमांत: पौष

शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त: 11:52 AM – 12:34 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 05:13 AM – 06:07 AM

गोधूलि मुहूर्त: 05:22 PM – 05:49 PM

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 08:20 AM – 09:37 AM

यमगण्ड: 10:55 AM – 12:13 PM

गुलिक काल: 01:31 PM – 02:49 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय: 07:02 AM

सूर्यास्त: 05:24 PM

चंद्रोदय और चन्द्रास्त

चंद्रोदय: 09:05 PM

चन्द्रास्त: 10:23 AM

दिशा शूल और राशि

दिशा शूल: पूर्व

चंद्र राशि: कर्क

सूर्य राशि: वृश्चिक

आज का राशिफल 

8 दिसंबर, सोमवार को मिथुन राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। कर्क राशि वालों को अप्रत्याशित फायदा होने के योग हैं। सिंह राशि वालों को नौकरी में विशेष जिम्मेदारी और प्रमोशन मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों को कामकाज बढ़ाने की योजनाओं में फायदा मिलेगा। मीन राशि वालों के लिए बचत करने के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। इस राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।

मेष (Aries):

यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। सुविधा और समन्वय बना रहेगा जिससे प्रगति बनी रहेगी। आर्थिक हित से जुड़े कार्य सफल होंगे। यात्रा शुभ रहेगी और जरूरत भी पड़ेगी। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में न बहकर व्यावहारिक तरीके से व्यवहार करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहें।अपने काम पर पैनी नजर रखें। शुभांक–5, 7, 9

वृषभ (Taurus):

लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। सुबह का समय आपके पक्ष में रहेगा। अपने किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। कारोबारी कार्यों में प्रगति बनी रहेगी। परिश्रम से लाभ मिलेगा। प्रपंच से बचकर केवल काम पर ध्यान दें। व्यवसाय में कुछ अस्त-व्यस्त जैसा माहौल रहेगा। आज आपके लिए सही गलत का निर्णय करना मुश्किल रहेगा। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति वित्त संबंधी कार्यों में लापरवाही न करें, वरना उच्चाधिकारियों से संबंध खराब होंगे। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। शुभांक–6, 8, 9

मिथुन (Gemini):

दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य छोड़ें और पुरुषार्थ बढ़ाएं। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। राजकीय मामले में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। मेल-मिलाप से कार्य बनने की संभावना अधिक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई प्रिय वस्तु या नया वस्त्राभूषण मिल सकता है। खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करे।अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। अपना नियमित मेडिकल चेकअप करवाएँ। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। शुभांक–7, 8, 9

कर्क (Cancer):

आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल न करें। इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है। योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करें। विवाद समाप्त होंगे और शुभ समाचार मन प्रसन्न करेंगे। परेशानियां स्वतः दूर होती प्रतीत होंगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभकारी रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। शुभांक–4, 6, 9

सिंह (Leo):

सिंह राशि के जातकों की राह आज काफी मुश्किल रहने वाली है। आज आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। वाहन या महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या हल करें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए समय देना जरूरी है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभांक–4, 6, 8

कन्या (Virgo):

अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा। आवेश में आना ठीक नहीं, वाणी और व्यवहार नियंत्रित रखें। पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। शुभांक–3, 6, 9

♎ तुला (Libra):

सहयोग मिलेगा। स्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी। कुछ लोग आपके प्रति नकारात्मक विचार रखेंगे। इन सब बातों पर ध्यान न देकर आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल होने लगेंगे। मानसिक संतुलन बनाए रखें और योजनाओं पर बने रहें। शुभांक–5, 7, 8

वृश्चिक (Scorpio):

समय अनुकूल रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति होगी। लेन-देन की बाधाएँ दूर करने का प्रयास सफल होगा। धार्मिक कार्यों में समय-धन व्यय होगा। दूसरों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने मित्र से भेंट संभव। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक–3, 5, 7

धनु (Sagittarius):

धनु राशि के जातक आज धन की कमी के कारण अपने कई काम पूरे नहीं कर पाएंगे। अपनी धन संबंधित कमी को दूर करने के लिए कुछ कठोर निर्णय लेंगे। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। मेहमानों का आगमन संभव। राजकीय कार्यों से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ। विद्यार्थियों को फायदा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार का सहयोग काम आसान करेगा। कारोबारी तालमेल बेहतर होगा। शुभांक–3, 6, 7

मकर (Capricorn):

जीवनसाथी या मित्र संग साझे में किए जा रहे काम लाभ देंगे। कलह-विवाद से बचें। आज व्यवसाय में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में फायदा होगा। हित के कार्यों में आ रही बाधाएँ दोपहर बाद दूर होंगी। अपने काम आसानी से बनते जाएंगे। आगे का मार्ग भी स्पष्ट होगा। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। शुभांक–3, 5, 7

कुंभ (Aquarius):

आर्थिक स्थिति में चल रही उठापटक की वजह से चिंता बनी रहेगी। ऐसा महसूस होगा कि परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। इस समय धैर्य और संयम रखना उचित है। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का मार्ग खुलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे कार्यों के लिए नए अवसर मिलेंगे। नए उद्योगों की संभावनाएं बेहतर होंगी। भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल-मिलाप से कार्य बनने की संभावना अधिक है। शुभांक–2, 4, 6

मीन (Pisces):

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। व्यवसाय में कुछ व्यवधान आएँगे। अपने काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जरूरत है। वैचारिक असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से निर्णय सम्भव होगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। चिंता, संतान कष्ट और अपव्यय के योग बनते हैं। आय-व्यय समान रहेगा। आवेग में किए कार्य कमजोर प्रभाव देंगे। शुभांक–3, 5, 7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button