Breaking Newsउत्तराखंडधर्म
Trending

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, गूंजे जय बद्री विशाल के जयकारे

पहले दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बदरीनाथ। बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले ही दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और धाम भक्ति भाव से सराबोर हो उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं से स्वच्छ और हरित यात्रा में सहयोग की अपील भी की।

कपाट खुलने के अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने जागर और झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री ने धाम में भंडारे का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button