उत्तराखंडधर्म
Trending

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

18 सितंबर का पंचांग और राशिफल

आज 18 सितंबर 2025 को द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही इंदिरा एकादशी का पारण है। इसके अलावा इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग। ऐसे इस दिन शिक्षा ग्रहण करना, नए कार्य शुरू करना, महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना और धन-संबंधी कार्य करना बहुत शुभ होता है।

पंचांग

तिथि : द्वादशी, 23:27 तक

नक्षत्र : पुष्य, 06:29 तक

योग :  शिव, 21:32 तक

प्रथम करण : कौवाला, 11:31 तक

द्वितिय करण : तैतिल,  23:27 तक

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 06:28

सूर्यास्त : 18:35

चन्द्रोदय :  02:55

चन्द्रास्त : 16:44

शक सम्वत :  1947 विश्वावसु

अमान्ता महीना : भाद्रपद

पूर्णिमांत : आश्विन

सूर्य राशि: कन्या

चन्द्र राशि : कर्क

पक्ष :  कृष्ण

राहू काल : 14:02 − 15:33

अभिजीत : 12:07 − 12:56

आज का राशिफल 

18 सितंबर, गुरुवार को मेष राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। खुशखबरी मिलेगी। तुला और कुंभ राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिलने का योग है। वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। धनु राशि वालों को भी प्रमोशन मिल सकता है। मकर राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। मीन राशि वालों को ऑनलाइन कामों में फायदा होने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष राशि

पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए आप कोशिश कर रहे थे, आज उससे जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन शेयर सट्टे में निवेश करने से पहले आपको सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। कुसंगति से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करें। बोलने से पहले सोचें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को ठेस पहुंच सकती है। आज दुखद समाचार भी मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करेंगे तो लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ प्राप्त होगा। संतान की चिंता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा लेकिन संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कम बोलें पर अच्छा बोलें। कई स्रोतों से धनलाभ संभव है, हालांकि घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे भी सामने आ सकते हैं, जिन पर रोक लगाना संभव नहीं होगा। निजी कार्यों के चलते भागदौड़ अधिक होगी। निवेश आपके लिए शुभ रहेगा। रिश्तेदारों के संपर्क से मन प्रसन्न होगा और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। यात्रा की संभावना है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा क्योंकि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बन सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने की कोशिश भी करनी चाहिए। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क राशि

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को लाभ होगा और व्यापार अच्छा चलेगा जिससे सफलता और लाभ मिलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान संभव है। नौकरी में परिश्रम निरर्थक सिद्ध हो सकता है। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि

आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें अन्यथा विवाद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें नहीं तो नुकसान संभव है। जोखिम लेने की बजाय परिवार पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर को लेकर निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी और न्यायपक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परोपकार के कार्यों में सफलता मिलेगी जिससे प्रसन्नता और खुशी होगी। भाई बहनों का आपको भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन आपकी बेवजह की आदतें आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं।  कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट हो सकता है। आज आप किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जातकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें।

तुला राशि

आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान संभव है। धन लाभ की संभावना रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सतर्क रहें। नई व्यापारिक योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज घर में किसी रिश्तेदार का आगमन संभव है। अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आलस्य से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण स्थान पर जाने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभकारी होगी। अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर राशि

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने मन की बातें साझा करेंगे। लेकिन किसी को कुछ कहने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें ताकि नुकसान न हो। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा और निवेश सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी लेकिन जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। परिजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे और लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद किसी भी तरह की परेशानी से दूर रहें। न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट या विवाद से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक होगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

मीन राशि

आज आप आशाजनक और शुभ कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें अन्यथा परेशानी हो सकती है। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। कामकाज जारी रहेगा और नया कार्य शुरू करने के भी योग बन रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button