उत्तराखंड
Trending
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया मारपीट का आरोप
जिला पंचायत चुनाव

पुलिस को सौंप मारपीट की तहरीर
देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी चरम पर है। भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने तल्लीताल थाने में नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य के खिलाफ तहरीर दी है।
दीपा दर्मवाल ने आरोप लगाया है कि 14 अगस्त को मतदान के दौरान वे चार जिला पंचायत सदस्यों के साथ मतदान स्थल पर पहुंची थीं, तभी आरोपित नेताओं और उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें और उनके समर्थकों को घायल करने का प्रयास किया।
उन्होंने पुलिस से मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह हमला चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




